रात में रोटी खाना सेहत के लिए नहीं है सही, हो सकता है वेट गेन-बढ़ सकता शुगर लेवल, जानिए इसके नुकसान और नाइट में क्या खाएं?

By आजाद खान | Updated: April 18, 2023 17:55 IST2023-04-18T17:50:12+5:302023-04-18T17:55:48+5:30

जानकारों की माने तो लोगों को रात में फाइबर वाला खाना ही खुद के लिए चुनना चाहिए। उनके अनुसार, ये खाने सेहत के लिए हेल्थी होते है और ये आसानी से पच भी जाते है।

donot eat roti in night may chapati cause weight gain increase sugar level health tips in hindi | रात में रोटी खाना सेहत के लिए नहीं है सही, हो सकता है वेट गेन-बढ़ सकता शुगर लेवल, जानिए इसके नुकसान और नाइट में क्या खाएं?

फोटो सोर्स: WikiMedia Commons (https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Roti_sabji_salad.jpg)

Highlightsज्यादातर भारतीय घरों में रात में रोटी ही खाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि रात में रोटी खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे आपके हेल्त पर भी असर पड़ सकता है और आपको समस्याएं हो सकती है।

Disadvantages Of Eating Roti At Night:  भारतीय घरों में ज्यादातर रात में रोटी खाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का कहना है कि रात में चावल खाने से उनका वजन और शुगर लेवल दोनों ही बढ़ने की संभावना रहती है। लेकिन अगर आप से यह कहा जाए कि रात में रोटी भी खाना आपके सेहत के लिए सही नहीं है और इससे आपको नुकसान भी पहुंच सकता है।

ऐसे में आइए यह जानने की कोशिश करते है कि आखिर रोटी के रात में खाने से क्या नुकसान होता है और इसके बदले हमें क्या खाना चाहिए जिससे हमारे बॉडी को फायदा पहुंते है और हम फिट रहे। 

कैसे रोटी है हमारे लिए हानिकारक

बताया जाता है कि एक रोटी में 71 कैलोरी होती है, ऐसे में अगर आप रात में दो ही रोटी करके खाते है तो इससे पता चलता है कि आप कितना कैलोरी खा लेते है। यही नहीं हम रात में रोटी के साथ कुछ सब्जियां भी खाते है जिससे हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ती है और हमारा शरीर भी ग्रोथ होता है। इस तरीके से हमारा वजन भी बढ़ता है। ये सब हमारे लिए और भी खतरनाक तब साबित होते है जब हम रात में खाने के बाद चलते फिरते भी नहीं है।  

इसके अलावा रात में रोटी खाने से हमारा शुगर लेवल भी बढ़ने की संभावना रहती है। जो लोग डायबिटीज और पीसीओडी के मरीज है और अगर रात में ये भी रोटी खाते है तो ऐसे में यह उनके लिए भी समस्या पैदा कर सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप रात में रोटी खाते है तो ये आपके खून में शुगर लेवल को बढ़ाने में यह आपकी मदद करता है जिससे आपके बॉडी में इंसुलिन का प्रोडक्शन प्रभावित होता है। इस तरीके से ब्लग में शुगर लेवल बढ़ने से आपको और भी समस्या हो सकती है। 

रात में क्या खाना होता है सही

यही नहीं रोटी को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह एक नार्मल कार्ब है जिससे आपके मेटाबोलिज्म के भी खराब होने की संभावना रहती है। इसके अलावा रोटी आपके बॉवेल मूवमेंट पर भी बुरा असर डाल सकती है। यही सब कारण है कि लोगो को रात में रोटी खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। 

ऐसे में यह सवाल उठता है कि तो लोगों को रात में क्या खाना चाहिए। जानकारों की माने तो लोगों को रात में फाइबर वाले फूड ही खानी चाहिए। ये फूड आपके हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है और ये आसानी से पच भी जाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)
 

Web Title: donot eat roti in night may chapati cause weight gain increase sugar level health tips in hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे