लाइव न्यूज़ :

क्या आप जानते हैं नाखून रगड़ने के इन फायदों के बारे में? रोजाना केवल 10 मिनट प्रैक्टिस करें, दिखेगा हैरान कर देने वाला चेंज

By आजाद खान | Updated: February 14, 2022 16:05 IST

जानकारों का कहना है कि इस बालयाम से आपके चेहरे में निखार आता है और इससे स्किन की बीमारियों से भी निजात मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देबालयाम या नाखून को रगड़ने से कई फायदे मिलते हैं।इससे आपके बालों का झड़ना, सफेद और कमजोर होने की शिकायत भी दूर हो सकती है।गर्भवती महिलाओं को इसे करने से मना किया जाता है।

Balayam Yoga Rubbing Nails Health Tips: नाखून रगड़ने से कई बीमारियां दूर होती है। जी हां, आपने सही सुना है। जानकारों का कहना है कि अगर हम अपने नाखूनों को रगड़ते हैं तो इससे हमें कई शारीरिक फायदें मिलते हैं जैसे बालों की समस्या दूर होती है या यह कह लें कि आंखों को तेज रौशनी मिलती है। अकसर आप लोगों को बैठे-बैठे उनके नाखूनों को रगड़ते हुए देखा होगा, इस तरीके से नाखूनों को रगड़ने की प्रक्रिया को बालयाम कहा जाता है। अगर आप नहीं करते हैं यह काम तो आज से ही इसे शुरू कर दें, बहुत फायदा मिलेगा।

कई समस्याओं से बालयाम देता है राहत (Balayam Yoga Nail Rubbing Benefits)

नाखून रगड़ने से आपको कई लाभ होते हैं। ऐसा करने से आपके बालों को राहत व शक्ति मिलती है। यहीं नहीं बालों का झड़ना, सफेद और कमजोर होना और गंजापन के आने जैसी समस्या को भी यह बालयाम दूर करता है। इससे अपके चेहरे में निखार आता है और स्किन की बीमारियों से निजात मिलता है। इन सब के अलावा नाखून के रगड़ने से शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर हो जाता है हमारे चेहरे पर निखार आता है और कमजोरियां भी दूर होती है।

बालयाम या नाखून को कैसे रगड़ना चाहिए (Balayam Yoga Nail Rubbing Steps)

नाखून को इस तरीके से रगड़ने से आपको काफी फायदा होगा। जानकारों की माने तो नीचे बताए गए तरीके को फॉलो कर आप आसानी से इस बालयाम का पूरा फायदा उठा सकते है। 

---इस बालयाम को करने के लिए सबसे पहले आप अपनी उंगलियों को छाती तक ले जाएं और अंदर की ओर मोड लें।---इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे से सटाकर ऐसे रगड़े ताकि केवल आपके नाखून ही आपस में रगड़ाएं।---इस प्रक्रिया को लंबे समय तक करें और हो सके तो दिन में कई बार करें, लेकिन अगर आप दिन में 10 मिनट भी करते हैं तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। ---आपको बता दें कि अगर आप अच्छा और जल्दी फायदा देखना चाहते हैं तो रगड़ते समय हाथ के अंगूठे को न रगड़े। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

बालयाम या नाखून किन हालात में नहीं रगड़ना चाहिए (Balayam Yoga Nail Rubbing Steps Precaution)

बालयाम एक अच्छा चीज हैं, लेकिन यह सभी के लिए सभी समय पर अच्छा साबित नहीं होता है। इसलिए इस बालयान को करने से पहले नीचे बताए गए बातों को जरूर में ध्यान रखें। 

---इस बालयाम को उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वालों लोगों को नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें फायदे के बजाय नुकसान ही होगा।---इसके साथ गर्भवती महिलाओं को भी इस योग से बचने की सलाह दी जाती है। इससे गर्भाशय में संकुचन (Uterine Contractions) या ब्लड प्रेशर हाई की शिकायत हो सकती है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सयोगउच्च रक्तचापप्रेगनेंसीहेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब