लाइव न्यूज़ :

वीडियो: लाख कोशिशों के बाद भी रात में नहीं आती है सही से नींद, केवल 30 सेकेंड तक नाइट में करें यह ट्रिक, चुटकियों में मिलेगी पर्याप्त-सुकून भरी स्लीप

By आजाद खान | Updated: February 13, 2023 19:06 IST

जानकारों की माने तो बदलते लाइफस्टाइल और अत्याधधुनिक सुविधाओं के कारण हमारे नींद पर इसका गहरा असर पड़ा है। इस कारण युवा और बुजुर्ग नींद की कमी की समस्या से परेशान है।

Open in App
ठळक मुद्देरात में नींद का नहीं आना, यह एक गंभीर समस्या है। इस समस्या से युवा और बुजुर्ग दोनों ही परेशान रहते है। लेकिन इस लेख में बताए गए एक छोटे से फॉर्मूले से आप अपनी यह समस्या को दूर भी कर सकते है।

How to Get Instant Sleep: आजकल की दुनिया में नींद एक बड़ी समस्या बन गई है। लोग रात-रात भर जगे रह जाते है औऱ उन्हें नींद नहीं आती है। कुछ लोगों को तो रात में नींद बहुत ही कम आती है तो कुछ लोग रात भर सोते ही नहीं है। जानकार हमारे नींद नहीं आने के पीछे कई कारण बताते है। उनके अनुसार, बदलते लाइफस्टाइल और अत्याधधुनिक सुविधाओं के कारण हमारी रात की नींद गायब हो रही है। वहीं कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि अत्याधुनिक गैजेट, मोबाइट, टीवी आदि ने भी हमारी नींद को छिन लिया है। 

ऐसे में अगर रात में सुकून भरी अगर नींद चाहते है तो आपको कुछ आसान से काम करने होंगे जिससे आप बहुत ही आसानी से रात में सो सकते है। तो आइए जानते है कि बिना किसी परेशानी के कैसे हम सुकून वाली नींद पा सकते है और रात को भरपूर नींद ले सकते है। 

रात में नींद लाने के लिए अपनाए ये ट्रिक

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक चीनी चिकित्सा पद्धति एक्यूपंक्चर के प्रैक्टिशनर रादोस्लाव ने इंस्टाग्राम पर एक ट्रिक को शेयर किया है। इस ट्रिक को लेकर रादोस्लाव का कहना है कि जब कभी भी लाख कोशिश करने के बाद भी अगर आपको रात में नींद न आए तो ऐसे में आप इस ट्रिक को इस्तेमाल कर सकते है। 

उनके अनुसार, रात में अच्छी नींद पाने के लिए सबसे पहले अपने मन को शांत करने होगा और दिमाग से तमाम तरह के तनाव को दूर करना होगा। जब आपको लगे कि अब आप रिलैक्स हो गए है तो इस ट्रिक को अपनाएं, इससे आपका मन शांत होगा और जल्दी नींद आ जाएगी। 

ऐसे करें इस ट्रिक का इस्तेमाल

इस सहज और सरल फॉर्मूला को बताने के लिए रादोस्लाव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी डाला है जिसमें उन्होंने बताया है कि सिर और कान के बीच एक स्नूज बटन होता है जिसे दबाने से आपको तुरंत नींद आ सकती है। 

रादोस्लाव ने वीडियो में दिखाया है कि कैसे दोनों कानों के पास इस स्नूज बटन को करीब 30 सेकेंड तक दबाए रखना होगा और फिर इसे छोड़ देना होगा। रादोस्लाव का मानना है कि अगर कोई ऐसा करते है और सही तरीके से स्नूज बटन को दबाए रखता है तो इससे उसको नींद आ सकती है और वह भरपूर नींद ले सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब