लाइव न्यूज़ :

घर पर ऐसे करें एक्सरसाइज, कभी नहीं बढ़ेगा वजन

By मेघना वर्मा | Updated: December 15, 2017 11:13 IST

सर्दी के मौसम में भी खुद को फिट रखने और अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए आप घर पर ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Open in App

इस ठंड घर बैठे ही अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। कुछ ऐसे वर्क आउट नीचे दिए गए हैं जिन्हें 30 से 35 मिनट करके खुद को ठंड में भी फिट रख सकते हैं।

सूर्य नमस्कार

यह एक कार्डियो-वस्कुलर व्यायाम है। यदि आपके पास समय की कमी है तो इससे बेहतर कोई व्यायाम नहीं हो सकता। इसे खाली पेट करें। रोजाना 15-20 मिनट करके इसका लाभ उठाया जा सकता है। 

करने का तरीका

  • दोनों पंजे एक साथ जोड़ कर रखें और पूरा वजन दोनों पैरों पर समान रूप से डालें। 

  • अपनी छाती फुलाएं और कंधे को ढीला छोड़ दें।

  • सांस लेते वक्त दोनों हाथ बगल से ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते वक्त हथेलियों को जोड़ते हुए छाती के सामने प्रणाम मुद्रा में ले आएं।

 

सीढ़ियों का करें ज्यादा प्रयोग

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा रहे हैं तो सीढ़ियों पर दस से 15 मिनट पर चढ़े-उतरे। ये 45 मिनट के वर्कआउट के बराबर होता है। माना जाता है कि 30 सीढ़ियां चढ़ने से कम से कम 100 कैलोरी बर्न होती है। सीढ़ियां चढ़ने से सबसे ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के खिलाफ वर्क किया जा रहा है।

जंपिंग जैक शरीर को चुस्त व दुरुस्त बनाने के लिए जंपिंग जैक भी एक कारगर तरीका है। यह एक कार्डियो एक्सरसाइज है। इससे भी वजन कंट्रोल में रहता है।

कैसे करें

  • इसमें दोनों पैरों को पंजों के पास से जोड़िए।

  • उन्हें खोलते हुए जम्प करें और हाथों को ऊपर लेकर जाएं।

  • एक से डेढ़ मिनट के तीन से चार सेट करने से अच्छी खासी स्ट्रैच हो जाती है। 

नीचे दिए गए वीडियो में सीखें जंपिंग जैक

कूल डाडन जपिंग

इसमें पंजों के बल पर खड़े होकर जंप करना है। आप चाहे तो ये एक्सरसाइज अपने पसंदीदा गाना बजा कर भी कर सकते हैं। इसके एक मिनट के तीन से चार सेट करने होते हैं। इससे पूरी बॉडी वार्मअप होती। स्टैमिना बनता है। ज्यादा देर तक करने से वजन भी कम होता है।

टॅग्स :विंटर फिटनेसहेल्थ टिप्सविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब