लाइव न्यूज़ :

सोने से आधा या एक घंटा पहले न करें फोन का इस्तेमाल वरना...शोध में हुआ खुलासा, जानें कैसे करें बचाव

By आजाद खान | Updated: September 5, 2023 11:36 IST

शोध में यह साफ हुआ है कि नाइट में फोन के इस्तेमाल से स्लीप हार्मोन ‘मेलाटोनिन’ के उत्पादन में बाधा होता है। इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरात में सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे लोगों को कई दिक्कतें होती है और हेल्थ भी प्रभावित होता है। यही कारण है कि जानकार लोगों को इससे जितना हो सके दूरी बनाने की सलाह देते हैं।

Side Effects Of Using Mobile: मोबाइल इस्तेमाल को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है। इस शोध के अनुसार, रात में सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना सेहत के लिए सही नहीं है। स्टडी में यह भी पता चला है कि इस तरीके से फोन का यूज आपके नींद पर भी गहरा असर डाल सकता है। 

यही नहीं इस कारण आप में नींद की कमी और सुबह उठने के बाद भी तरोताजा महसूस नहीं करने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में इस शोध में और क्या-क्या खुलासे हुए है, आइए इस बारे में भी जान लेते है।

शोध में यह हुए हैं खुलासे

यूरोपियन स्पेस एजेंसी में छपि एक पोस्ट के रिसर्च में यह साफ हुआ है कि रात में मोबाइल या किसी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का यूज करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। रिसर्च के अनुसार, नाइट में फोन के इस्तेमाल से स्लीप हार्मोन ‘मेलाटोनिन’ के उत्पादन में बाधा होता है। 

शोध में यह भी खुलासा हुआ है कि फोन से निकलने वाली नीली रौशनी सोने से पहले मेलाटोनिन हॉर्मोन के स्राव को प्रभावित कर सकती है। इस कारण लोगों की नींद में दिक्कत भी हो सकती है। यही नहीं लोगों को इस कारण कई और शारीरिक दिक्कतें भी हो सकती है। 

ऐसे करें खुद का बचाव

स्टडी में सामने आए खुलासे को देखते हुए जानकार लोगों को फोन के इस्तेमाल को कम करने की सलाह देते है। वे रात में फोन के यूज को पहले से कम करने का सुझाव भी देते है। जानकारों की अगर माने तो सोने से पहले कम से कम 30 से 60 मिनट पहले फोन का यूज करना बंद कर दें। 

यही नहीं वो लोगों को यह भी सलाह देते है कि अगर रात में सोने से पहले फोन इस्तेमाल करना जरूरी है तो ऐसे में लोग ब्लू लाइट कम करने वाले एप्स को ही यूज कर सकते है। इसके आलावा फोन के इस्तेमाल के समय उसमें से रेडिएशन निकलते है जिससे शरीर को और भी नुकसान होता है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सMental Healthमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब