लाइव न्यूज़ :

बरसात में गोलगप्पे खाना सेहत के लिए हानिकारक! जानें इसके नुकसान और बचाव का तरीका

By आजाद खान | Updated: June 28, 2023 14:08 IST

जानकारों की माने तो इस सीजन में लोगों को अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्हें स्ट्रीट फूड जैसे पानीपुरी से भी परहेज करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को अकसर बरसात के सीजन में बीमार पड़ते हुए देखा गया है। इसका मुख्य कारण साफ-सफाई का सही से ध्यान न रखना हो सकता है। ऐसे में जानकार खान-पान पर भी ध्यान देने की बात कहते है।

Harms Of Eating Golgappa In Rainy Season:  बरसात का सीजन आते ही लोग ज्यादा बीमार पड़ने लगते है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीजन में बैक्टीरिया ज्यादा एक्टिव रहता है जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में लोगों को अपने खान पान पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि वे जल्दी बीमार न पड़े और फिट रहे। लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग अपने खानपान के चलते वे अकसर इस सीजन में बीमार पड़ जाते है। 

यही नहीं लोग अगर कोई स्ट्रीट फूड जैसे गोलगप्पे भी अगर खाते है तो वे बीमार पड़ जाते है जो इस सीजन में एक आम समस्या है। यही कारण है कि इस सीजन में जानकार गोलगप्पे जैसी चीजों को भी खाने से परहेज करने की सलाह देते है। उनका मानना है कि इससे लोगों की हालत खराब हो सकती है और वे बीमारी की चपेट में आ सकते है। 

गोलगप्पा कैसे पहुंचाता है नुकसान, क्या परेशनी होती है

जानकारों की अगर माने तो इस सीजन में कई बार ऐसा देखा गया है कि गोलगप्पे वाले कई बार खराब पानी से उसे तैयार करते है जिसे खाने के बाद आपकी समस्या बढ़ने का अंदेशा ज्यादा रहता है। यही नहीं कई बार बासी  पानी और स्टफिंग का भी इस्तेमाल किया जाता है जो आपके शरीर के लिए काफी हानिकारक है। ऐसे में लोगों के इन लापरवाही के कारण वे बीमार पड़ते है और उनकी समस्या और भी बढ़ जाती है। 

उनके अनुसार, बरसात में गोलगप्पे खाने से आपको दस्त, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, पेट में दर्द, आंतों में सूजन, डिहाइड्रेशन, उल्टी की भी समस्या हो सकती है। यही नहीं समय पर इलाज ना मिलने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। यही नहीं इसके सेवन से कई बार लोगों में टाइफाइट भी होने की समस्या देखी गई है। 

ऐसे करें खुद की सुरक्षा

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो लोगों को इस सीजन में गोलगप्पे खाना नहीं चाहिए। अगर फिर भी वे खाते है तो इस हालत में उन जगहों पर ही केवल खाना चाहिए जहां साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखा गया हो। इसके अलावा गोलगप्पा बेचने वाला अपनी हर एक चीज को ढका हो। 

यही नहीं गोलगप्पे खाने से पहले यह भी देखना काफी जरूरी है कि गोलगप्पा बेचने वाला हाथों में ग्लव्स पहना है कि नहीं, इस पर ध्यान रखना चाहिए। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब