लाइव न्यूज़ :

Delhi Air Pollution: एक्यूआई है बहुत खराब, 8 सिंपल स्टेप अपनाए नहीं होंगे बीमार

By धीरज मिश्रा | Updated: November 13, 2023 12:36 IST

Diwali Pollution: दिल्ली में पटाखे बैन होने के बावजूद भी दीपावली पर पटाखे जलाए गए। जिसकी वजह से दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली के बाद फिर खराब हुई दिल्ली की हवादिल्ली के कई इलाकों में 300 के पार रहा एक्यूआई प्रदूषण से बचाव के लिए डॉक्टों का सुझाव, सुबह शाम घरों से बाहर न निकले

Diwali Pollution:दिल्ली में पटाखे बैन होने के बावजूद भी दीपावली पर पटाखे जलाए गए। जिसकी वजह से दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। सोमवार की सुबह से ही धुंध की चादर देखने को मिली। सुबह 10 बजे तक एक्यूआई 300 से ऊपर रहा

जिसे बहुत खराब श्रेणी माना जाता है। वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद ज्यादा खराब रही। शादीपुर में 315, आयानगर में 311, पूसा में 355, जहांगीरपुरी में 331 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एक नोटिस जारी किया था। जिसमें लोगों को बताया गया था कि प्रदूषण के दौरान क्या करें और क्या न करें।

नोटिस में गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को हवा की खराब गुणवत्ता के दौरान बाहर न निकलने की सलाह दी गई थी। वहीं जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है और सीने में दर्द जैसी समस्या हो रही है उन्हें डॉक्टरों से परामर्श लेने की सलाह दी थी।

प्रदूषण में कैसे रखे खुद को फिट

दिल्ली की जहरीली होती इस हवा में सांस लेने से सीधा इसका असर आपके फैफड़ों पर पड़ा रहा है। अस्पतालों में लोग सिर में दर्द, ,गर्दन में दर्द सहित अन्य समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में कुछ सिंपल स्टेप के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। सबसे पहले आप सुबह और शाम को बाहर घूमना बंद करे, बाहर में शारीरिक व्यायाम करने से बचें।

घर से बाहर निकलने के दौरान खासतौर पर एन95 मास्क पहने। ज्यादा जरूरत न हो तो घर से बाहर ही न निकले। घरों में हो सके तो एयर प्यूरीफायर लगाए। नियमित रूप से स्नान करें। धूम्रपान न करें, क्योंकि एक तो प्रदूषण और दूसरा सिगरेट के धुएं से इसका असर आपके फैफड़े पर होगा। इन दिनों गहरी सांस लेने का व्यायाम करें। खुद को हाइड्रेट करें और संतुलित आहार ले। ज्यादा से ज्यादा विटामिन सी वाले फल खाए।

टॅग्स :वायु प्रदूषणAir Quality Commissionमुंबईदिल्लीGopal RaiMumbaidelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम