लाइव न्यूज़ :

ये 5 लोग कभी ना करें अनानास का सेवन, संकट में पड़ जाएंगे

By गुलनीत कौर | Updated: June 4, 2018 07:19 IST

अगर दांतों में दर्द, जड़ों में सूजन, मसूड़ों में दर्द, या फिर दांतों संबंधी कोई भी परेशानी हो तो ऐसे व्यक्ति को अनानास नहीं खाना चाहिए।

Open in App

गर्मियों के मौसम में मिलने वाला अनानास का अफल कई लोगों को पसंद होता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद बाकी फलों से काफी अलग होता है। इसे खाने के कई फायदे भी होते हैं। अनानास में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-ए और सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैंगनीज के साथ फोलेट की भी भरपूर मात्रा होती है। इतने सारे विटामिन और मिनरल्स जब शरीर में जाते हैं तो सेहत को कई लाभ प्रदान करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह खट्टा-मीठा फल सभी के लिए नहीं बना है। कुछ लोगों को गलती से भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन हैं वे लोग।

1. एलर्जी से ग्रसित

जिन लोगों को किसी प्रकार की कोई एलर्जी होती है, जैसे कि होंठो में सूजन, गले में खराश, स्किन पर झुनझुनी, आदि, ऐसे लोगों को अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए। और अगर खाना भी हो तो अनानास का स्लाइस काटकर पानी में दाल दें और कुछ देर बाद खाएं। ऐसा करने से इसके एंजाइम खत्म हो जाएंगे।

2. गर्भवती ना करे इसका सेवन

गर्भवती को पपीता नहीं खाना चाहिए यह तो सब जानते हैं, लेकिन आजकल डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं को अनानास खाने से भी मना करते हैं। बताया जाता है कि इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। 

3. गठिया रोगी दूर रहें

जिन्हें गठिया हो तो केवल इस बीमारी के थोड़े-बहुत संकेत भी हों, उन्हें अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को अक्सर जोड़ों में दर्द रहता हो उन्हें भी ये फल नहीं खाना चाहिए।

4. ब्लड शुगर के मरीज

अनानास का सेवन ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाता है। इसमें अच्छी मात्रा में शुगर पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज हो, उन्हें इसका सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। 

5. दांतों में दिक्कत हो तो

अगर दांतों में दर्द, जड़ों में सूजन, मसूड़ों में दर्द, या फिर दांतों संबंधी कोई भी परेशानी हो तो ऐसे व्यक्ति को अनानास नहीं खाना चाहिए। यह फल दांतों पर सफेद परत चढ़ाकर दुर्गंध पैदा करता है। साथ ही कैविटी का खतरा भी बढ़ाता है।

फोटो: पिक्साबे

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब