लाइव न्यूज़ :

WHO on Corona: ओमीक्रोन से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है कोविड का अलग वैरिएंट, Omicron को कोरोना का आखिरी वैरिएंट समझना होगी भूल- बोले डब्ल्यूएचओ प्रमुख

By आजाद खान | Updated: January 27, 2022 10:48 IST

WHO on Corona: डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ट्रेडोस अढानम घेब्रेयेसस के मुताबिक, ओमीक्रोन को कोरोना का आखिरी वैरिएंट समझना भुल है।

Open in App
ठळक मुद्देWHO ने कहा कि कोरोना का अगला वैरिएंट ओमीक्रोन की तुलना में अधिक संक्रामक होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, इसकी कोई गारंटी नहीं है कि अगला वैरिएंट कम घातक होगा। संगठन का मानना है कि इससे लड़ने के लिए सभी देशों को एक साथ आना होना होगा।

जेनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) ने बयान जारी कर यह कहा है कि अगला कोरोना वैरिएंट ओमीक्रोन की तुलना में अधिक संक्रामक होगा। इस पर बोलते हुए WHO ने कहा कि वे इस बात की गारंटी नहीं दे सकते है कि आने वाला नया वैरिएंट कम घातक नहीं होगा। हालांकि देश में अभी तीसरी लहर चल रही है और इसमें में हर रोज केस बढ़ते ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में WHO का यह बयान लोगों को चिंता में डाल रही है। 

क्या कहा WHO ने

मामले में बोलते हुए डब्ल्यूएचओ की कोरोना संबंधी टेक्निकल लीड मारिया वैन केरखोव ने कहा कि ओमीक्रोन वायरस को पहले के स्ट्रेन के मुकाबले में कम घातक माना जा रहा है, लेकिन इसी स्ट्रेन ने कई देशों में ऐसी तबाही मचाई है कि वहां की स्वास्थ सेवाएं भी चरमरा गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगला वैरिएंट मौजूदा वैरिएंट से काफी चुस्त-दुरस्त होगा। यही नहीं वह काफी तेजी से फैलेगा और मौजूदा ओमीक्रोन वैरिएंट से आगे निकल जाएगा। इसके बाद अब सवाल यह उठता है कि आने वाले वैरिएंट कितना गंभीर होंगे या वे घातक होंगे की नहीं, यह भी जानना काफी महत्वपूर्ण हो गया है।  

अगला वैरिएंट कम घातक हो, इसकी कोई गारंटी नहीं-WHO

मारिया वैन केरखोव ने आगे भी कहा है कि हम यह मान सकते हैं कि अगला वैरिएंट कम घातक होगा लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह कम घातक होगा या घातक नहीं भी होगा। इस पर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की बात कही और बोला कि हमें मास्क लगाते हुए लोगों से दूरी का भी पालन करना चाहिए। वहीं डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ट्रेडोस अढानम घेब्रेयेसस ने कहा था ओमीक्रोन को कोरोना का आखिरी वैरिएंट समझना भुल है। इसके और भी वैरिएंट जल्द ही सामने आ सकते हैं। इससे सभी देश को मिलकर लड़ना चाहिए। 

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)भारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम