लाइव न्यूज़ :

सफेद नहीं काला लहसुन है ज्यादा फायदेमंद, ये 6 काली चीजें भी गुणकारी

By उस्मान | Updated: May 17, 2018 11:40 IST

काले लहसुन में सफेद लहसुन कि तुलना में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी की मात्रा दोगुना होती है.

Open in App

बहुत से लोग काले रंग की चीजें खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन जब बात पोषक तत्वों की होती है, तो काले रंग की चीजें लाल और भूरे रंग की चीजों से अधिक फायदेमंद होती हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही काले रंग की चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

1) काला क्विनोआ

ब्लैक-क्विनोआ सफेद क्विनोआ की तुलना में ज्यादा मीठा और टेस्टी होता है। ब्लैक क्विनोआ में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। इसके अलावा इसमें  फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं।यह आयरन और फोलेट का भी बेहतर स्रोत है।

2) काला लहसुन

काले लहसुन में सफेद लहसुन कि तुलना में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी की मात्रा दोगुना होती है। इसमें कारमेलिज्ड होता है जो इसके स्वाद को और ज्यादा बढ़ा देता है। आप अपने नूडल्स और पास्ता में इसे शामिल कर सकते हैं।

3) काले चावल

काले चावल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना हैं। इसमें कैंसर से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं। काले चावल का आप कई तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके फ्राइड राइस, दलिया, रोटी और नूडल्स में इस्तेमाल कर सकते हैं।

4) तिल के बीज

तिल जिंक, कैल्शियम और फोलिक एसिड का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें ओलेइक एसिड के मात्रा भी अधिक होती है। इतना ही नहीं इसमें मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड भी होता है जो 'खराब कोलेस्ट्रॉल' को कम करता है।

यह भी पढ़ें- दूध पीने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, जान का खतरा

5) उड़द की दाल

काली उड़द दाल का दक्षिण भारत में द्वारा डोसा और इडली बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह प्रोटीन का बेहतर स्रोत है. इसमें आयरन, फोलेट, फाइबर, पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें- लंच या डिनर से पहले 1 कटोरी दही खाने से होते हैं ये 6 फायदे

6) काला मशरूम

काले मशरूम में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई खनिजों पाए जाते हैं। इसके अलावा यह कॉपर का भी बेहतर स्रोत है जो शरीर द्वारा संश्लेषित नहीं होता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब