दूध पीने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, जान का खतरा

By उस्मान | Published: May 16, 2018 11:54 AM2018-05-16T11:54:54+5:302018-05-16T11:54:54+5:30

इससे पाचन खराब हो सकता है और बॉडी में टॉक्सिन पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा आपको सर्दी-खांसी और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

diet tips dont eat these foods after drink milk | दूध पीने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, जान का खतरा

दूध पीने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, जान का खतरा

दूध पीने के अनगिनत फायदे हैं लेकिन दूध पीने के बाद कुछ चीजों के सेवन से आपको नुकसान हो भी सकता है। बेशक दूध में सभी आवश्यक पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, ए व डी होते हैं लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, दूध पीने के बाद दाल, मूली, फल और मछली जैसी चीजें खाने से आपको पाचन संबंधी परेशानियां, वजन बढ़ना, हार्ट अटैक और त्वचा रोग हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, गलत फूड कॉम्बिनेशन से तीन दोषों, जैसे कफ, वात और पित्त पर असर पड़ता है। इनके बिगड़ने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं आपको दूध पीने के बाद किन-किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। 

1) दूध पीने के बाद ना खाएं दाल

अधिकतर घरों में रात के समय दाल बनती है और रात को सोने से पहले ही कई लोग दूध का भी सेवन करते हैं। आपको भूलकर भी दूध पीने के बाद दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। दूध और दाल के सेवन के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल रखें। 

2) दूध पीने के बाद मूली

दूध पीने के बाद आपको मूली और अन्य नमकीन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा मूली से बनी कोई अन्य डिश भी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से दूध जहरीला हो सकता है और आपको त्वचा रोगों का खतरा हो सकता है। इसलिए मूली खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही दूध पियें। 

3) दूध के बाद मछली

मछली खाने के बाद कभी भी दूध या इससे बनी किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे स्किन पर सफेद दाग हो जाते हैं। इतना ही नहीं इससे आपको एसिडिटी और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए दूध पीने के बाद या पहले भूलकर भी मछली का सेवन ना करें। 

पढ़ें- क्या दूध के साथ अंडा खाना चाहिए?

4) दूध के बाद फल

आपने जिम जाने वाले बहुत से लोगों को देखा होगा कि वो दूध के साथ केले खाते हैं। आपको बता दें कि केले को दूध, दही या छाछ के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन खराब हो सकता है और बॉडी में टॉक्सिन पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा आपको सर्दी-खांसी और एलर्जी की समस्या हो सकती है। दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो फलों के एंजाइम को अवशोषित कर लेता है। 

पढ़ें- चिकन खाने के बाद दूध पीने से क्या होता है?

5) दूध के बाद कटहल

दूध पीने के बाद कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा दूध के बाद नींबू या नमक जैसे चीजें भी ना खाएं। इससे आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं जैसे दाद, खाज और खुजली हो सकती है।

(फोटो- पिक्साबे)  

Web Title: diet tips dont eat these foods after drink milk

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे