Diet Plans for Men : स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ा सकती हैं ये 6 चीजें, क्वालिटी में भी होगा सुधार

By उस्मान | Published: December 17, 2019 11:54 AM2019-12-17T11:54:17+5:302019-12-17T12:13:18+5:30

खान-पान से जुड़ीं गलत आदतों और बिगड़ती जीवनशैली का असर सेहत के साथ पुरुषों के स्पर्म काउंट पर भी पड़ रहा है।

Diet Plans for Men : foods that can increased sperm count fast and improve fertility | Diet Plans for Men : स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ा सकती हैं ये 6 चीजें, क्वालिटी में भी होगा सुधार

Diet Plans for Men : स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ा सकती हैं ये 6 चीजें, क्वालिटी में भी होगा सुधार

Highlightsतीस की उम्र के बाद प्रजनन क्षमता कम होने लगतीधूम्रपान, शराब, वजन बढ़ना इसके प्रमुख कारण हैं

फैमिली प्लानिंग की बार-बार की गई कोशिशों के बाद भी अगर आप सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपके शरीर में स्पर्म काउंट यानी शुक्राणु की कमी हो गई हो। खान-पान से जुड़ीं गलत आदतों और बिगड़ती जीवनशैली का असर सेहत के साथ पुरुषों के स्पर्म काउंट पर भी पड़ रहा है। स्पर्म काउंट कम होना और उसकी क्वालिटी खराब होना, दोनों ही फर्टिलिटी को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। 

ऐसा कहा जाता है कि तीस की उम्र के बाद महिला की प्रजनन क्षमता कम होने लगती है और उसके बाद भी ऐसा होता रहता है जबकि 50 वर्ष की आयु के किसी पुरुष की प्रजनन क्षमता घटने लगती है।

स्पर्म काउंट कम होने के कारण
धूम्रपान, शराब, वजन बढ़ना, यौन संचारित रोग, हार्मोनल परिवर्तन और कुछ दवाओं से पुरुषों में खराब स्पर्म का कारण बनते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए वैसे तो कई मेडिकल इलाज मौजूद हैं लेकिन जीवनशैली और खानपान में थोड़े बदलाव करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

हेल्थ वेबसाइट हेल्थलाइन के अनुसार, हेल्दी डाइट के जरिये आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिनके नियमित सेवन से आप स्पर्म काउंट बढ़ा सकते हैं और साथ ही क्वालिटी में सुधार कर सकते हैं।

1) अनार का जूस
रोजाना अनार का जूस पीने से आपको स्पर्म काउंट बढाने और स्पर्म क्वालिटी सुधारने में मदद मिल सकती है। अनार में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। 

2) कद्दू के बीज
ज्यादातर लोग कद्दू सेवन करते समय बीज को निकाल कर फेंक देते हैं। इसमें मौजूद जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड मेल ऑर्गन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। इससे व्यक्ति के शरीर में स्पर्म का निर्माण होता रहता है। प्रतिदिन एक मुट्ठी कद्दू के बीज खाने से टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म काउंट बढ़ता है।

3) लहसुन
लहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन नामक कंपाउंड ब्लड फ्लो में सुधार करता है। रोजान सुबह कुछ कलियां चबाकर खाने से स्पर्म की संख्या बढ़ती है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा इसके ब्रोमिलेन नामक एंजाइम और विटामिन बी स्टैमिना, एनर्जी और स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। 

4) ओमेगा-3
सैमन और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अधिक तैलीय मछली खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

5) दूध
दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।

6) गाजर
पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।

English summary :
After the age of thirty the fertility of the woman starts decreasing and it continues to happen even after that, when the fertility of a male starts to decline at the age of 50.


Web Title: Diet Plans for Men : foods that can increased sperm count fast and improve fertility

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे