Diet tips: नसों की सफाई के लिए खाएं ये दो चीजें, ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर

By उस्मान | Published: December 28, 2021 09:36 AM2021-12-28T09:36:36+5:302021-12-28T09:36:49+5:30

इनके नियमित सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से होगा और सभी ब्लॉक नसें खुल जाएंगी।

die tips: include beetroot and broccoli in your diet to detox arteries | Diet tips: नसों की सफाई के लिए खाएं ये दो चीजें, ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर

Diet tips: नसों की सफाई के लिए खाएं ये दो चीजें, ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रखने के लिए धमनियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके बंद होने पर ब्लड सर्कुलेशन का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होता है। धमनियों में ब्लॉकेज अचानक नहीं होती है बल्कि खराब डाइट और लाइफस्‍टाइल इसकी सबसे बड़ी वजह हैं।

एक्सरसाइज नहीं करना, देर तक बैठे रहना, स्‍मोकिंग, शराब का सेवन, फास्ट फूड और मसालेदार चीजों के अधिक सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से नहीं होता है। इससे नसों और खून में गंदगी जमा हो जाती हैं, जो नसों के ब्लॉक होने का कारण है। 

नसों के ब्लॉक होने से शरीर को अन्य बीमारियां घेर लेती है। इसके मरीजों की नसें निष्क्रिय हो जाती हैं। कई बार मरीजों को इस बात का पता तक नहीं चल पाता। शरीर में दर्द रहना, अंगों का फड़कना, हाथ-पैर का संवेदनहीन होना इसके लक्षण हैं।

इसके अलावा आपको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, दिल से जुड़े रोग, कमजोरी, मतली और ज्यादा पसीना आना जैसी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।

 

हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से होगा और सभी ब्लॉक नसें खुल जाएंगी। हालांकि इसके सेवन के साथ आपको रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। 

1) चुकंदर
शिखा के अनुसार चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और रक्त का प्रवाह में सुधार होता है। इसके लिए आपको रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए। इसके अलावा आप चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। 

चुकंदर एक ऐसा सब्जी है, जिसमें हृदय रोग के जोखिम को कम करने की क्षमता होती है। ये ब्लड प्रेशर को भी नार्मल करती है क्योंकि इसमें नाइट्रेट होते हैं। नाइट्रोग्लिसरीन की तरह, चुकंदर रक्त वाहिकाओं को खोलता है और प्रवाह में सुधार करता है।

इसके अलावा चुकंदर होमोसिस्टीन को कम करता है, जोकि एक एमिनो एसिड है जिससे हार्ट डिजीज और डिमेंशिया का खतरा होता है। यह सब्जी एंटी-ऑक्सीडेंट का भंडार है और ओवरएक्टिव प्लेटलेट्स को बाधित करके आपके रक्त को प्राकृतिक रूप से पतला करती है।

2) ब्रोकोली 
ब्रोकोली अन्य विटामिन के साथ-साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट का बेहतर स्रोत है। फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए उतने जरूरी नहीं हैं, जितने कि विटामिन। ब्रोकोली के भीतर एंटीऑक्सिडेंट सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं। एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं और आपके शरीर को तम्बाकू के धुएं और विकिरण जैसे विषाक्त मुक्त कणों से साफ रखने में मदद करते हैं।

Web Title: die tips: include beetroot and broccoli in your diet to detox arteries

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे