लाइव न्यूज़ :

सावधान! रात में दही खाने से हो सकती है जोड़ो में दर्द, हो सकती है सर्दी जुकाम-बिगड़ सकती है पाचन शक्ति, जानें Curd खाने का सही तरीका

By आजाद खान | Updated: May 9, 2022 16:48 IST

इससे जुड़े जानकारों की माने तो दही का तासीर ठंडा होता है जो हमारे पेट के साथ पूरे शरीर को ठंडा रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारों द्वारा दही को सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इससे हमारी पेट की समस्या भी दूर होती है। लेकिन दही को खाने का एक समय है, किसी भी वक्त खाने से इसका बुरा असर भी पड़ सकता है।

Use of Curd:दही को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसका तासीर ठंडा होता है जिससे यह शरीर को ठंडक देता है। दही में मैजूद बैक्टीरिया से हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म बना रहता है। इससे हमारा पाचन शक्ति भी बढ़ता है। ऐसे में किसी भी वक्त दही को खा लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है। जानकारों का कहना है कि कोई भी सीजन हो, दही खाने का एक सही समय होता है जिस वक्त अगर आप दही खाते भी हैं तो इससे आपको शरीर को नुकसान नहीं होगा बल्कि फायदा ही पहुंचेगा। आइ जानते हैं कि दही को कब खाना चाहिए और इसके सेवन से क्या-क्या नुकसानात हैं। 

दही के सेवन से नुकसान (Curd Side Effects)

किसी भी वक्त दही के सेवन करने से शरीर को नुकसान होता है और उन नुकसानात में से कुछ नुकसानात को नीचे बताए गए हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं। 

1. बिगड़ सकता है आपका पाचन (Curd Hamper Digestion)

हमारे पाचन को अच्छा बनाए रखने में दही काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसे दिन में अगर आप इस्तेमाल करते है तो ही आपको फायदा मिलेगा। जानकारों का कहना है कि अगर कोई रात को दही का सेवन करता है तो उसका पाचन बिड़ग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप रात में खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते है जिससे दही शरीर में सही से पच नहीं पाता है। इसलिए इसे रात में खाने से मना किया जाता है। 

2. हो सकती है सर्दी और जुकाम (Cure Cause Cold Flu)

ठंड हो या गर्मी दही को कभी भी रात में नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दही का तासीर ठंडा होता है और इसके रात में खाने से आपको सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग भी हमें इसे रात में न खाने की सलाह देते हैं। 

3. बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द (Curd Cause Joint Pain)

दही को रात में खाने से कई दिक्कतें होती है। अगर आपको पहले से जोड़ों में दर्द की शिकायत है तो इसके सेवन से बचें और अगर आपको इसकी शिकायत नहीं तो भी दही के सेवन से दूर रहें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो हो सकता है कि आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत हो जाए। खासकर आप इसे रात में न खाएं क्योंकि यह शरीर को ज्यादा नुकसान रात में खाने से ही करता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सदही
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब