लाइव न्यूज़ :

COVID-19: कोरोना वायरस के एक्सबीबी 1.5 स्वरूप का एक नया केस, गुजरात, उत्तराखंड, कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिले संक्रमित, अमेरिका में सबसे अधिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2023 21:19 IST

COVID News: भारतीय सार्स कोव-2 जिनोमिकी संगठन (इंसाकोग) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संबंधित स्वरूप का नया मामला उत्तराखंड में मिला, जबकि इससे पहले एक्सबीबी 1.5 स्वरूप से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देओमिक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 उपस्वरूपों का पुनःसंयोजन है।एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में संक्रमण के 44 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। चीन में कोविड-19 की लहर के लिए जिम्मेदार है।

COVID News: भारत में कोरोना वायरस के एक्सबीबी 1.5 स्वरूप का एक नया मामला पाया गया है जिससे देश में विषाणु के इस स्वरूप से संबंधित मामलों की कुल संख्या आठ हो गई है। कोरोना वायरस के एक्सबीबी 1.5 स्वरूप की वजह से अमेरिका में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

भारतीय सार्स कोव-2 जिनोमिकी संगठन (इंसाकोग) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संबंधित स्वरूप का नया मामला उत्तराखंड में मिला, जबकि इससे पहले एक्सबीबी 1.5 स्वरूप से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में मिला था।

एक्सबीबी.1.5 स्वरूप, ओमीक्रोन एक्सबीबी स्वरूप से संबंधित है, जो ओमिक्रोन बीए.2.10.1 और बीए.2.75 उपस्वरूपों का पुनःसंयोजन है। संयुक्त रूप से एक्सबीबी और एक्सबीबी.1.5 अमेरिका में संक्रमण के 44 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। इंसाकोग के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि बीएफ.7 स्वरूप के नौ मामले पाए गए हैं, जो स्पष्ट रूप से चीन में कोविड-19 की लहर के लिए जिम्मेदार है।

पश्चिम बंगाल में ओमिक्रोन उपस्वरूप बीएफ.7 के चार मामले, गुजरात और हरियाणा में दो-दो तथा ओडिशा में एक मामला दर्ज किया गया है। इंसाकोग देशभर में सार्स-कोव-2 की जिनोमिक निगरानी की रिपोर्ट देता है। 

टॅग्स :बीएफ.7 ओमीक्रोनओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसअमेरिकाचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम