लाइव न्यूज़ :

Covid-19: ट्रम्प को दी जा रही 'रेमडेसिविर थेरेपी', स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, जानें कोरोना मरीजों के लिए कितनी कारगर है दवा

By उस्मान | Updated: October 3, 2020 15:35 IST

कोरोना वायरस की दवा : एक अध्ययन में पाया गया है कि रेमडेसिविर की दवा निमोनिया जैसे लक्षणों को कम करती है

Open in App
ठळक मुद्देरेमडेसिविर थैरेपी से हो रहा है इलाज ट्रम्प का इलाज

कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है, उन्हें रेमडेसिविर थेरेपी दी जा रही है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक ने यह जानकारी दी। 

ट्रम्प प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में रेमडेसिविर को आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत किया था। इस दवा द्वारा अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के मरीजों पर असर दिखाने और उनकी सेहत में सुधार के बाद यह कदम उठाया गया था। 

रेमडेसिविर थैरेपी से हो रहा है इलाज

व्हाइट हाउस के चिकित्सक सीन कॉनली ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने राष्ट्रपति के इलाज के लिए रेमडेसिविर थैरेपी की अनुशंसा की है। एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति को सैन्य अस्पताल ले जाये जाने के बाद पहली बार कॉनली ने कहा, 'आज शाम, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रपति की सेहत में सुधार हो रहा है।' 

विशेषज्ञों के परामर्श पर दी जा रही है रेमडेसिविर

उन्होंने कहा, 'उन्हें किसी अनुपूरक ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों के परामर्श से हमने रेमडेसिविर थैरेपी शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपनी पहली खुराक पूरी कर ली है और आराम कर रहे हैं।' 

कोरोना के इलाज में कितनी कारगर है रेमडेसिविर

कोरोना के मरीजों को रेमेडिसीवर, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन और पेरासिटामोल जैसी दवाएं दी जा रही हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि एंटीवायरस दवा  'रेमेडिसीवर' सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित लंगूरों में वायरस की मात्रा कम करता है और उन्हें फेफड़ों का रोग नहीं होने देता। 

निमोनिया नहीं होने देती रेमडेसिविर

जर्नल 'नेचर' में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के मरीजों को शुरू में ही यह दवा देने से उन्हें निमोनिया नहीं होता। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि रेमेडिसीवर का दायरा काफी व्यापक है और यह पशुओं में सार्स-सीओवी और मेर्स-सीओवी में संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हुई है।

फेफड़ों को नुकसान से बचने में सहायक

उन्होंने बताया कि दवा का परीक्षण कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में किया जा रहा है। अनुसंधानकर्ता एमी डी विट और उनके सहयोगियों ने रेमेडिसीवर के प्रभाव का बंदरों की पुरानी प्रजाति पर अध्ययन किया और पाया कि जिन लंगूरों को यह दवा दी गई उनमें सांस संबंधी बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए और उनके फेफड़ों को भी कम क्षति पहुंची है।

मरीजों में पांच दिन में लक्षणों में सुधार देखा गया

रेमेडीसिविर एक एंटीवायरल दवा है जिसका इस्तेमाल वायरल संबंधी रोगों में किया जाता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक बायोटेक कंपनी का कहना है कि इसकी प्रायोगिक दवा रेमेडीसिविर को कोविड-19 से मामूली रूप से बीमार, अस्पताल में भर्ती मरीजों को पांच दिन तक देने पर लक्षणों में सुधार देखा गया है।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम