लाइव न्यूज़ :

कोरोना थमा, ब्लैक फंगस बढ़ा, म्यूकोर्मिकोसिस के कुल मामले 28 हजार पार, जानें 6 शुरुआती लक्षण, बचाव

By उस्मान | Updated: June 8, 2021 10:53 IST

कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार एक लाख से कम नए मामले आये हैं जबकि पिछले कुछ हफ़्तों में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े हैं

Open in App
ठळक मुद्देदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं ब्लैक फंगस के मामलेमहाराष्ट्र और गुजरात में बढ़ी मरीजों की संख्याब्लैक फंगस के लक्षणों को न करें नजरअंदाज

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती दिख रही है। पिछले दो महीने से जारी दूसरी लहर में 63 दिन बाद एक दिन में एक लाख से कम यानी 86 हजार 498 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन बीच ब्लैक फंगस का प्रकोप तेजी से बढ़ा है और कुल मामले 28 हजार के पार पहुंच गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश के 28 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से अब तक ब्लैक फंगस यानी म्यूकोर्मिकोसिस के 28,252 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 86 प्रतिशत मामलों में कोरोना का इतिहास है और 62.3 प्रतिशत डायबिटीज के इतिहास के साथ हैं। बीमारी के सबसे अधिक (6,339) मामले महाराष्ट्र और उसके बाद गुजरात (5,486) में हैं।

इस बीच कोरोना से एक दिन में 2123 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर साढ़े तीन लाख के पार हो गई है। ताजा अपडेट के अनुसार देश में अब तक 3 लाख 51 हजार 309 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि देश में पिछले साल से अब तक कोरोना के कुल 2 करोड़ 89 लाख 96 हजार 473 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 2 करोड़ 73 लाख 41 हजार 462 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से कम अब 4.62 प्रतिशत पर है।

6 शुरुआती लक्षणों से समझें कि आपको ब्लैक फंगस हो गया या होने वाला है

सिरदर्दब्लैक फंगस साइनस पर अटैक करता है जिससे आपको तेज सिरदर्द हो सकता है। इसलिए अगर आप बेवजह सिरदर्द महसूस कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

चेहरे के एक हिस्से में सूजनब्लैक फंगस की वजह से आपके चेहरे के किसी एक तरफ सूजन हो सकती है। इतना ही नहीं आपको काफी दर्द भी महसूस हो सकता है। अगर आपको दांत या मसूड़ों से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और ऐसा हो रहा है, तो सावधान हो जाएं। 

नाक के आसपास काले रंग के धब्बेअगर पिछले दिनों में आपने अपने नाक के आसपास काले रंग के धब्बे देखे हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। इस तरह के निशान ब्लैक फंगस के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। 

नाक का बंद होनाध्यान रहे कि ब्लैक फंगस सबसे पहले नाक पर हमला करता है जिसकी वजह से आपको नाक से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह अगर आपको महसूस हो कि आपकी नाक बंद हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। 

चेहरे पर सुन्नता ब्लैक फंगस नाक के जरिये मुंह और जबड़े पर भी हमला करता है। कई मरीजों में देखा गया है कि उन्हें अपने चेहरे में सुन्नता का लक्षण महसूस हुआ है। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है, तो सावधान हो जाएं। 

दांत से जुड़ी समस्याबेवजह दांतों का ढीला होना, मसूड़ों में सूजन और दर्द होना भी ब्लैक फंगस का लक्षण हो सकता है। अगर आपको कुछ दिनों से बेवजह दांतों में ढीलापन या मसूड़ों में किसी तरह की समस्या हो रही है, तो सतर्क हो जाएं।

टॅग्स :ब्लैक फंगसकोरोना वायरसहर्षवर्धनहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब