लाइव न्यूज़ :

Coronavirus vaccine: दिसंबर में आएगी कोरोना वायरस की वैक्सीन, 10 हजार रुपये से कम की होंगी 2 खुराक

By उस्मान | Updated: August 20, 2020 10:38 IST

कोरोना वायरस की वैक्सीन : चीन की इस वैक्सीन का तीसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल जारी है और दिसम्बर तक बाजार में आ सकती है

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर 160 से अधिक उम्मीदवार30 से अधिक वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल जारीदिसंबर 2020 के अंत तक बाजार में उतार दिया जाएगा

कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक और चिकित्सा दिन-रात काम कर रहे हैं। दुनिया भर 160 से अधिक उम्मीदवार हैं जो वैक्सीन बनाने का दावा कर रहे हैं और 30 से अधिक वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के चरण में प्रवेश कर चुके हैं। सवाल यह है कि आखिर कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन कब तक आएगी? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल की वैक्सीन दिसंबर, 2020 के अंत तक उपलब्ध हो सकती है। यह चीनी वैक्सीन मानव परीक्षण के तीसरे चरण में है। 

वैक्सीन की कीमतचीनी कंपनी सिनोपार्म के अध्यक्ष लियू जिंगजेन के अनुसार, इस वैक्सीन को दिसंबर 2020 के अंत तक बाजार में उतार दिया जाएगा। वैक्सीन की कीमत के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि इसकी कीमत 1,000 युआन से कम है जिसकी भारत में कीमत 10,794।94 रुपए के बराबर है।

कितनी असरदार है वैक्सीनटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लियू जिंगजेन ने बताया कि वैक्सीन की एक खुराक से कोरोना वायरस के खिलाफ लगभग 97 प्रतिशत सुरक्षा मिलेगी और दो खुराक के साथ सुरक्षा की संभावना 100 प्रतिशत को हो जाएगी।

उन्होंने कहा, "यदि आप एक शॉट लगाते हैं, तो संरक्षण की संभावना लगभग 97 प्रतिशत है और एंटीबॉडी धीरे-धीरे विकसित होंगी। आमतौर पर कोरोना का  मुकाबला करने के लिए पर्याप्त स्तर तक पहुंचने के लिए लगभग आधे महीने की आवश्यकता होती है। 

इस वैक्सीन को वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है। चीनी वैक्सीन निर्माता साइनोफर्म CNBG पहले से ही ह्यूमन ट्रायल परीक्षणों के तीसरे चरण का संचालन कर रहा है, क्योंकि इसके पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में एक मजबूत एंटीबॉडी प्रतिक्रिया शुरू हो गई है।

कोरोना से दुनियाभर में 791,002 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का प्रकोप थमने के नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 22,579,095  लोग संक्रमित हो चुके हैं और 791,002 लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोविड-19 की चपेट में अब तक 2,835,822 लोग आ चुके हैं जबकि 53,994 लोगों की मौत हो गई है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 53,866 हुई

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 69,652 नए मामले सामने आए हैं। ये एक दिन में सर्वाधिक नए मामले हैं। भारत में इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले 28 लाख के पार हो गए हैं। इसी अवधि में 977 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। इससे पहले कल के अपडेट के अनुसार मंगलवार को देश में कोरोना से 1092 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) अभी 73.90 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6 लाख 28 हजार 642 केस हैं। वहीं, इसके बाद तमिलनाडु (3,55,449), आंध्र प्रदेश (3,16,003), कर्नाटक (2,49,590), उत्तर प्रदेश (1,67,510) और दिल्ली (1,56,139) जैसे राज्य हैं।

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 53,866 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,36,926 हो गई है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6,86,395 है जबकि 20,96,665 लोग अब तक इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियावुहानचीनमेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब