लाइव न्यूज़ :

Covid-19 update: बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य लक्षण हो तो बच्चों को स्कूल न भेजें और डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार और देखभाल अपनाएं, कर्नाटक सरकार ने जारी किया गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2025 17:08 IST

Covid-19 update: कोरोना वायरस के 234 मामले उपचाराधीन हैं। एक जनवरी से अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया गया था।बच्चों को पूर्णतः ठीक होने के बाद ही स्कूल भेजने का निर्देश दिया गया है।उचित एहतियाती उपायों का पालन करने की सलाह दी जानी चाहिए।

Covid-19 update: कर्नाटक में कोरोना वायरस की स्थिति और स्कूलों को फिर से खोलने के मद्देनजर राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी किया है जिसमें अभिभावकों से कहा गया है कि अगर उनके बच्चों में बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य लक्षण हैं तो वे उन्हें स्कूल न भेजें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त ने सरकारी और निजी स्कूलों में बरती जाने वाली सावधानियों के लिए देर रात परिपत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की अध्यक्षता में 26 मई को आयोजित कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया गया था।

शुक्रवार देर रात जारी परिपत्र में कहा गया है, “यदि स्कूली बच्चों में बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य लक्षण पाए जाते हैं, तो बच्चों को स्कूल न भेजें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उचित उपचार और देखभाल के उपाय अपनाएं।” इसमें बच्चों को पूर्णतः ठीक होने के बाद ही स्कूल भेजने का निर्देश दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि यदि बच्चे बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य लक्षणों के साथ स्कूल आते हैं तो उनके माता-पिता को सूचित करें और उन्हें घर वापस भेज दें। स्वास्थ्य विभाग ने आगे कहा कि यदि स्कूल के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों में ये लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें उचित एहतियाती उपायों का पालन करने की सलाह दी जानी चाहिए।

इसमें कहा गया है, "कुल मिलाकर, स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के हित में कोरोना वायरस के एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।" शुक्रवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 234 मामले उपचाराधीन हैं। एक जनवरी से अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जिन्हें अन्य बीमारियां भी थीं

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह