लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Case: चीन के बाद ब्रिटेन, 2023 में स्वास्थ्य विभाग नहीं जारी करेगा कोविड-19 महामारी के आंकड़े, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 20:49 IST

Covid-19 Case: ब्रिटेन की ‘‘यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी’’ (यूकेएचएसए) ने कहा कि वह मौसमी फ्लू जैसी अन्य सामान्य वायरल बीमारियों की तरह कोविड की निगरानी जारी रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल के बाद से, प्रजनन दर, या आर वैल्यू का डेटा एक निगरानी उपकरण के रूप में पाक्षिक रूप से प्रकाशित किया गया है।कोविड-19 के साथ जीने के चरण में पहुंच गए हैं तो निगरानी कम हो गई है। 6 जनवरी, 2023 से कोविड-19 से संबंधित आंकड़ों का प्रकाशन बंद कर दिया जाएगा। 

Covid-19 Case: ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि वे नए साल में नियमित तौर पर कोविड-19 महामारी के आंकड़े प्रकाशित करना बंद कर देंगे क्योंकि ऐसा देखा गया है कि देश के लोग टीकों और दवाओं की मदद से वायरस के साथ जीने के चरण में पहुंच गए हैं, लिहाजा अब इनकी जरूरत नहीं है।

ब्रिटेन की ‘‘यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी’’ (यूकेएचएसए) ने कहा कि वह मौसमी फ्लू जैसी अन्य सामान्य वायरल बीमारियों की तरह कोविड की निगरानी जारी रखेगी। इस साल अप्रैल के बाद से, प्रजनन दर, या आर वैल्यू का डेटा एक निगरानी उपकरण के रूप में पाक्षिक रूप से प्रकाशित किया गया है।

‘यूकेएचएसए एपिडेमियोलॉजी मॉडलिंग रिव्यू ग्रुप’ (ईएमआरजी) के अध्यक्ष डॉ. निक वाटकिंस ने कहा, "महामारी के दौरान, आर वैल्यू और वृद्धि दर ने सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई व सरकार के फैसलों के बारे में जानकारी देने के लिए एक उपयोगी और सरल संकेतक के रूप में कार्य किया।"

उन्होंने कहा, "अब जब हम टीके और दवाओं की मदद से कोविड-19 के साथ जीने के चरण में पहुंच गए हैं तो निगरानी कम हो गई है। फिर भी कई अलग-अलग संकेतकों के माध्यम से बारीकी से निगरानी की जाती है, ऐसे में इस विशिष्ट डेटा के प्रकाशन की अब आवश्यकता नहीं है।" ईएमआरजी ने कहा कि उसकी हालिया विस्तृत समीक्षा में निष्कर्ष निकला है कि 6 जनवरी, 2023 से कोविड-19 से संबंधित आंकड़ों का प्रकाशन बंद कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंग्लैंडब्रिटेनचीनCoronaवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम