लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस से बचना है 24 घंटे अपने पास किसी भी कीमत पर रखें ये 7 चीजें

By उस्मान | Updated: March 4, 2020 10:17 IST

Coronavirus prevention tips: कोरोना वायरस से बचने के लिए आज ही ये जरूरी चीजें खरीद लें

Open in App

चीन का घातक कोरोना वायरस ने बहुत तेजी से फैल रहा है। मौत के इस वायरस ने पिछले दो महीनों में चीन के अलावा भारत सहित 80 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनियाभर में अब तक 3202 लोगों के मौत हो गई है और 93160 लोग संक्रमित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2981 मौत सिर्फ चीन में हुई हैं उसके बाद इटली में 79 और ईरान में 77 लोगों की जान गई। WHO ने इसे COVID-19 नाम दिया है। कोरोना वायरस का अभी तक कोई टीका या इलाज नहीं मिला है हालांकि वैज्ञानिक इसका इलाज खोजने में लगे हैं। 

कोरोना वायरस के सामान्य संकेत और लक्षण

बुखार, खांसी, सांस की कमी या सांस लेने में परेशानी होना कोरोना वायरस के संकेत और लक्षण हैं जो 14 दिनों तक रह सकते हैं। अभी तक कोरोना वायरस की पहचान इन लक्षणों के आधार पर हो रही है। 

कोरोना वायरस के सामान्य संकेत और लक्षणों में श्वसन संबंधी लक्षण, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना आदि शामिल हैं। अधिक गंभीर मामलों में, संक्रमण से निमोनिया, सेवेर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, किडनी फेलियर यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।

अपने पास जरूर रखें ये चीजेंरुमालकोरोना वायरस के लक्षण फ्लू जैसे ही हैं और छींकने, खांसने, हाथ मिलाने, लगने और हवा के जरिये फैल रहा है। इसलिए आपको अपने पास रुमाल रखना चाहिए ताकि छींकते या खांसते समय मुंह और नाक को कवर किये जा सके। 

 सैनिटाइजरआपको अपने पास अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर रखना चाहिए। डॉक्टर बार-बार यह कह रहे हैं कि किसी भी चीज को छूने के बाद आपको अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा आपको बार हाथों से मुंह, नाक और आंखों को छूने से बचना चाहिए। 

 साबुनसादे पानी से हाथ धोने से कोई फायदा नहीं होता है इसलिए आपको एक साबुन या बोटल पैक में मिलने वाला साबुन फोम अपने पास रखना चाहिए ताकि जब आपको जरूरत पड़े तो आप हाथों को अच्छी तरह धो सकें। 

 साफ पानीअपने पास पानी की एक बोटल जरूर रखें। कहीं भी यात्रा करने के बाद अपने हाथों को साफ पानी और साबुन लगाकर अच्छी तरह धोयें। इसके बाद हाथों को सूखे रुमाल से जरूर साफ करें। 

वेट वाइप्सअगर आप ऊपर बताई गई चीजों को अपने साथ नहीं रख सकते हैं, तो आपको गीले वाइप्स जरूर रखने चाहिए। जब आप ट्रेन, या बस से सफर करके उतरें या किसी से हाथ मिलाएं तो उसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह पोंछ लें। 

कीटाणुनाशक स्प्रे आपको अपने पास कीटाणुनाशक स्प्रे रखना चाहिए। यात्रा के दौरान या किसी भी जगह जहां आप बैठने वाले हैं, उस जगह पर आपको स्प्रे करना चाहिए। ताकि उस जगह पर कीटाणुओं को ख़त्म किया जा सके। 

अल्कोहल प्रेप पैड्स स्मार्टफोन स्क्रीन में अक्सर एक कोटिंग होती है जो उन्हें ऑयल-रेसिस्टेंट बनाने के लिए डिज़ाइन की जाती है। इसे साफ़ करने के लिए आप अल्कोहल प्रेप पैड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बताया जाता है कि मोबाइल की स्क्रीन पर हद से ज्यादा कीटाणु पाए जाते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब