लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Tips: अभी भी है मौका, कोरोना वायरस से बचना है तो तुरंत छोड़ दें ये 5 गंदी आदतें

By उस्मान | Updated: April 27, 2020 11:39 IST

Coronavirus prevention and precaution tips: खुद को और परिवार को कोरना के संकट से बचाने के लिए अभी छोड़ दें काम

Open in App

Coronavirus Precaution tips:  महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस खतरनाक वायरस ने दुनियाभर के लगभग 30 लाख लोगों को संक्रमित कर दिया है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। चीन से निकले इस वायरस ने 2 लाख से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। 

अगर बात करें भारत की तो, यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को 872 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 27,892 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 20,835 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 6,184 लोग ठीक हो चुके हैं और एक व्यक्ति विदेश चला गया है। कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है और इससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है खुद को संक्रमित लोगों से अलग रखना। वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लागू है। सभी लोग पिछले एक महीने से लोग अपने घरों में बंद हैं। 

कोरोना से बचने की सलाह के रूप में हाथों को साबुन और पानी से धोने और हाथों को मुंह और नाक को न छूने की सलाह दी गई है। लेकिन आपको बता दें कि कोरोना से बचने के लिए सिर्फ इतना करना ही काफी नहीं है। इनके अलावा भी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

1) नाक में उंगली डालना

बहुत से लोगों को उंगली से नाक साफ करने की आदत होती है। अक्सर लोगों को यह काम करते देखा जा सकते है। अगर आपको भी यह गंदी आदत है, तो आपको तुरंत इसे छोड़ देना चाहिए। वरना यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। ऐसा करने से वायरस नाक के जरिये शरीर में प्रवेश कर सकता है।

2) कहीं पर भी थूक देना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि उन्हें कहीं भी थूकने जैसी गंदी आदत को बदलना चाहिए। आपको बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण थूक के जरिये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आपको इस बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है। 

3) पाद (गैस पास करना)

डॉक्टरों की एक स्टडी के दौरान सामने आया है कि कोरोना वायरस के आधे से ज्यादा मरीजों के मल में भी मौजूद था। वहीं डॉक्टर का कहना है कि इंसान के गैस छोड़ने से भी कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। इसके साथ ही डॉक्टरों का कहना है कि फार्ट में कुछ ऐसे कण पाए जाए जाते हैं जो बैक्टीरिया को फैला सकता है। इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि फार्ट्स में टैल्कम पाउडर की स्प्रे करने तक की लंबी दूरी तक जाने की क्षमता होती है।

4) बिना हाथ धोये खाना

अगर आपने अभी तक इस आदत में सुधार नहीं किया है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। बिना हाथ धोये खाने से कोरोना का संक्रमण आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकता है। कोरोना से बचने के लिए एक्सपर्ट्स बार-बार हाथों को साबुन से धोने की अपील कर रहे हैं। 

5) जोर से हंसना

जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीएमआर और एम्स के डॉक्टरों के साथ मिलकर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए गाइडलाइंस तैयार की हैं। शोधकर्ताओं ने बताया है कि संक्रमित शख्स के जोर से हंसने से भी कोरोना वायरस के फैलने का खतरा पैदा हो सकता है।

एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अंबुज रॉय ने कहा है कि कोरोना वायरस खांसने व छींकने के दौरान वायरस ड्रॉपलेट के माध्यम से बाहर निकलता है, इसलिए हाथ से चेहरा न छूएं। साथ ही यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के जोर से हंसने पर भी निकलता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब