लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Effects: क्या कोई व्यक्ति दोबारा कोरोना की चपेट में आ सकता है? जानिये 8 महीने बाद क्या है विशेषज्ञों की राय

By भाषा | Updated: July 29, 2020 12:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देठीक होने के कई सप्ताह बाद लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही हैदोबारा संक्रमण होने का कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं है

क्या किसी व्यक्ति को कोराना वायरस का संक्रमण दोबारा हो सकता है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका शत-प्रतिशत जवाब अभी तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं, लेकिन उनका मानना है कि ऐसा होने की संभावना नहीं है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों में किसी न किसी तरह की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि इस क्षमता का स्तर क्या होगा और यह कब तक टिकेगी। 

विशेषज्ञ भी नहीं जान पाए सच

ऐसी खबरें हैं कि ठीक होने के कई सप्ताह बाद लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इस तरह की खबरों ने कई विशेषज्ञों को यह सोचने को मजबूर कर दिया है कि क्या व्यक्ति दोबारा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है?

कई विशेषज्ञों को लगता है कि लोग समान बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं या फिर जांच रिपोर्ट में पहले संक्रमण के शेष अवशेषों का पता चल रहा है। ऐसी भी संभावना है कि जांच रिपोर्ट गलत आ रही हो और इनमें इस वजह से लोगों के दोबारा संक्रमित होने की बात कही जा रही हो। 

पर्याप्त सबूतों की कमी

वैज्ञानिकों का कहना है कि ठीक होने के बाद जांच रिपोर्ट में फिर से संक्रमित पाए जाने के बाद किसी व्यक्ति से दूसरों को संक्रमण होने का कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं है। 

अन्य विषाणुओं के संबंध में हुए अध्ययनों में पाया गया है कि लोग अपने पहले संक्रमण के बाद तीन महीने से लेकर एक साल के भीतर फिर से बीमार हो सकते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के मामले में ऐसा हो सकता है या नहीं, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। बोस्टन कॉलेज में वैश्विक जनस्वास्थ्य कार्यक्रम के निदेशक डॉ. फिलिप लांद्रिगन ने कहा कि यह काफी कुछ एक उभरता विज्ञान है।  

भारत में कोरोना के माले 15 लाख पार

भारत में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और अब रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 15 लाख पार कर गई है। वर्ल्डओमीटर के अनुसार बुधवार सुबह तक देश में कोरोना के मामले बढ़कर 1,532,135 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 34,224 हो गई है।

हालांकि मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं और कुल संक्रमितों में से 988,770 लोग ठीक हो गए हैं। फिलहाल 509,141 लोग संक्रमित हैं जिनमें 8,944    मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। इस महामारी से दुनियाभर में अब तक 16,893,527 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 663,476 लोगों की मौत हो गई है और 10,456,395 लोग ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब