लाइव न्यूज़ :

Corona virus infection:  बीजिंग का बुरा हाल, बिस्तरों की कमी, अस्पताल के गलियारों में स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर बैठकर ऑक्सीजन ले मरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 13:39 IST

Corona virus infection: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि समूचे चीन में कोरोना वायरस के विस्फोटक प्रसार और सरकार के आंकड़ों की कमी के बीच एजेंसी ‘चीन में लोगों के जीवन के लिए मौजूदा खतरे को लेकर चिंतित’ है। 

Open in App
ठळक मुद्देचुइयांग्लु अस्पताल बृहस्पतिवार को नए मरीजों से भरा हुआ था। एम्बुलेंस से यहां मरीजों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी था। विरोध में लोग सड़कों पर प्रदर्शन के लिये भी उतरे थे।

Corona virus infection: चीन की राजधानी बीजिंग में करोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो गई है और मरीजों को अस्पताल के गलियारों में स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर बैठकर ऑक्सीजन लेते देखा जा सकता है।

शहर के पूर्वी इलाके में स्थित चुइयांग्लु अस्पताल बृहस्पतिवार को नए मरीजों से भरा हुआ था। मध्याह्न तक अस्पताल में सभी बिस्तर भर चुके थे लेकिन एम्बुलेंस से यहां मरीजों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी था। अस्पताल के नर्स और चिकित्सक उन मरीजों की जानकारी लेने के लिये तत्काल आगे बढ़े जिन्हें चिकित्सा सहायता की नितांत आवश्यकता थी।

चीन के अस्पतालों में मरीजों की यह ‘बाढ़’ दरअसल करीब तीन सालों से चल रही उसकी ‘शून्य कोविड नीति’ के तहत लागू पाबंदियों को हटाने के बाद आई है। इन पाबंदियों के तहत लॉकडाउन चल रहा था, यात्राओं पर पाबंदी थी व स्कूल बंद थे। इनका अर्थव्यवस्था पर काफी दबाव था और इसके विरोध में लोग सड़कों पर प्रदर्शन के लिये भी उतरे थे।

यूरोपीय संघ ने भी बुधवार को अपने सदस्य देशों को चीन से आने वाले यात्रियों के लिये प्रस्थान पूर्व कोविड-19 परीक्षण को लागू करने के लिये “प्रोत्साहित” किया है। पिछले एक हफ्ते में, यूरोपीय संघ के देशों ने चीन के यात्रियों पर कई तरह के प्रतिबंधों के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जो एकरूपता में कार्य करने की समूह की पूर्व प्रतिबद्धता का उल्लंघन करते हैं।

इटली यूरोपीय संघ का पहला देश था जिसने चीन से आने वाले एयरलाइन यात्रियों के लिए कोरोनोवायरस परीक्षण की आवश्यकता को अनिवार्य किया था। फ्रांस और स्पेन ने हालांकि अपने स्वयं के उपायों का पालन किया। इसके बाद अमेरिका ने एक नियम लागू की कि चीन के सभी यात्रियों को प्रस्थान से पहले पिछले 48 घंटों में प्राप्त एक नकारात्मक परीक्षण परिणाम दिखाना होगा।

चीन ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की नीतियां संघ के सभी देशों में लागू की गईं तो वह “जवाबी कार्रवाई” करेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि समूचे चीन में कोरोना वायरस के विस्फोटक प्रसार और सरकार के आंकड़ों की कमी के बीच एजेंसी ‘चीन में लोगों के जीवन के लिए मौजूदा खतरे को लेकर चिंतित’ है। 

टॅग्स :बीएफ.7 ओमीक्रोनओमीक्रोन (B.1.1.529)चीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत