लाइव न्यूज़ :

करना है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, नाश्ते में शामिल करें ये चीज, जानें कैसे करें सेवन?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2024 05:23 IST

ओट्स कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर होते हैं, इसके साथ ही ओट्स आहार फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो आपके शरीर के लिए आवश्यक है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह के समय ओट्स का सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।आपको सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन शुरू कर देना चाहिए।ऐसा करने से आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर पाएंगे और इसके कई अन्य फायदे भी हैं।

सुबह के समय ओट्स का सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। ओट्स कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर होते हैं, इसके साथ ही ओट्स आहार फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो आपके शरीर के लिए आवश्यक है। आइए आपको बताते हैं कि सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करने से आपकी सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

ओट्स ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

डायबिटीज के मरीजों के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है। ओट्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर और कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज और बीटा-ग्लूकेन में बदलने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं।

नाश्ते में ओट्स खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करता है: ओट्स खाने से आपके दिल की सेहत बेहतर होती है क्योंकि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन तंत्र से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ओट्स में मौजूद फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

वजन घटाना: जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहिए। ओट्स खाने से आप लंबे समय तक तृप्त रहेंगे। फाइबर से भरपूर यह भोजन वजन कम करने में बहुत कारगर है।  

सूजन कम करता है: ओट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: ओट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस सहित कई खनिज होते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

आपको कौन सा ओट्स खाना चाहिए?

आपको अपने आहार में रोल्ड ओट्स, स्टील-कट ओट्स या साबुत ओट अनाज का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि इंस्टेंट ओट्स में बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है जो इसके पोषण मूल्य को कम कर देती है।

कैसे करें सेवन?

आप नाश्ते में ओट्स का सेवन फलों, सब्जियों, नट्स और अन्य चीजों के साथ कर सकते हैं। आप चीला, खिचड़ी, ओट्स, डोसा और इडली भी बना सकते हैं। ओट्स को हमेशा छोटे-छोटे हिस्से में खाएं, एक बार में लगभग 2 बड़े चम्मच खाना अच्छा रहता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब