लाइव न्यूज़ :

गंदगी से जाम हो चुकीं नसों को 10 मिनट में खोल देगा ये दमदार नुस्खा, खून भी होगा साफ

By उस्मान | Updated: August 22, 2019 13:23 IST

Home Remedies for clogged arteries: नसों के ब्लॉक होने से दिल का दौरा, लकवा या स्ट्रोक होने तक का खतरा हो सकता है।

Open in App

शरीर के बेहतर कामकाज और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए धमनियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके बंद होने पर ब्लड सर्कुलेशन का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होता है, जिससे शरीर को कई बीमारियां घेर लेती है। इस स्थिति में मरीजों की नसें निष्क्रिय हो जाती हैं। कई बार मरीजों को इस बात का पता तक नहीं चल पाता। शरीर में दर्द रहना, अंगों का फड़कना, हाथ-पैर का संवेदनहीन होना आदि इसके लक्षण हैं

लंबे समय तक एक ही दिशा में काम करने वाले कामकाजी युवाओं में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। कुछ खराब आदतों की वजह से जैसे, देर तक बैठे रहना या स्‍मोकिंग, मसालेदार खाना और एक्सरसाइज नहीं करने की वजह से भी नसों के ब्‍लॉक होने का खतरा होता है।

नसों के ब्लॉक होने पर आपको प्रभावित हिस्से में गांठ, जलन हो सकती है। इसके अलावा आप छाती में दर्द, सांस की कमी, दिल की घबराहट, कमजोरी या चक्कर आना, जी मिचलाना और पसीना आना जैसे लक्षण भी महसूस कर सकते हैं। कई मामलों में किसी बड़ी घटना जैसे कि दिल का दौरा, लकवा या स्ट्रोक होने तक का खतरा हो सकता है।

एक्सपर्ट मानते हैं कि नसों के जाम होने के कई कारण हैं जिनमें मुख्यतः शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ना, अधिक मात्रा में स्मोकिंग करना, डायबिटीज के मरीज को ब्लड सुगर लेवल बढ़ना, जेनेटिक कारण, खराब जीवनशैली, स्ट्रेस और मोटापा शामिल हैं। 

ब्लॉक नसों को खोलने का दमदार उपायइसके लिए आपको कुछ चीजें चाहिए जिसमें 1 ग्राम दाल चीनी, 10 ग्राम साबुत काली मिर्च, 10 ग्राम तेज पत्ता, 10 ग्राम मगज, 10 ग्राम मिश्री डला, 10 ग्राम अखरोट गिरी, 10 ग्राम अलसी शामिल हों। 

इन चीजों को मिक्सी में पीस लें और 6-6 ग्राम की पुड़िया बना लें। रोजाना सुबह खाली पेट एक पुड़िया को गुनगुनें पानी से सेवन करें और उसके एक घंटे तक कुछ भी न खाएं। चूंकि यह सभी चीजें सेहत के लिए बेहतर हैं, तो इस उपाय का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब