लाइव न्यूज़ :

Chimpanzees: शरीर पर लगी चोट को ठीक करने के लिए 'स्कूटिया मायर्टिना' की छाल खा रहा था चिम्पैंजी, अध्ययन में दावा, पढ़िए रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2024 10:49 IST

Chimpanzees: शोधकर्ताओं ने पाया कि एक नर चिम्पैंजी के हाथ में चोट लगी हुई थी और वह फर्न की पत्तियों को ढूंढ़कर खा रहा था, जिससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिली होगी।

Open in App
ठळक मुद्देठीक करने के लिए 'स्कूटिया मायर्टिना' की छाल खा रहा था। चिम्पैंजी स्वयं औषधि के तौर पर इनका सेवन करते थे। उपचारात्मक गुण होने के कारण वे इन्हें खाते थे।

नई दिल्लीः चिम्पैंजी अपने शरीर पर लगी चोट को ठीक करने के लिए औषधीय पौधे ढूंढ कर खाते हैं। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। चिम्पैंजी विभिन्न प्रकार के पौधे खाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि यह पता लगाना मुश्किल है कि वे बीमारियों को ठीक करने के लिए जानबूझकर औषधीय पौधे ढूंढते हैं या फिर 'अनजाने' में ही उन पौधों को खाते हैं जो औषधीय होते हैं। यह अध्ययन पीएलओएस ओएनई पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। युगांडा के 'बुडोंगो सेंट्रल फॉरेस्ट रिजर्व' में ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं सहित अन्य ने 51 जंगली चिम्पैंजी के व्यवहार और स्वास्थ्य का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने पाया कि एक नर चिम्पैंजी के हाथ में चोट लगी हुई थी और वह फर्न की पत्तियों को ढूंढ़कर खा रहा था, जिससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिली होगी।

इसी तरह एक अन्य चिम्पैंजी परजीवी संक्रमण से ग्रस्त था और वह इसे ठीक करने के लिए 'स्कूटिया मायर्टिना' की छाल खा रहा था। शोधकर्ताओं के दल ने वन में वृक्षों और जड़ी-बूटियों की प्रजातियों के पौधों का भी विश्लेषण किया और यह पाया कि इन पौधों में सूजन को कम करने और एंटीबायोटिक गुण हैं।

चिम्पैंजी स्वयं औषधि के तौर पर इनका सेवन करते थे। इन प्रजातियों में वे पौधे शामिल हैं जो चिम्पैंजी के आहार का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इनमें उपचारात्मक गुण होने के कारण वे इन्हें खाते थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि 88 प्रतिशत पौधों के अर्क में जीवाणुरोधी गुण थे जो बैक्टीरिया को फैलने से रोकते थे जबकि, 33 प्रतिशत पौधों में सूजन को कम करने के गुण थे।

टॅग्स :अमेरिकाHealth Canada
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम