लाइव न्यूज़ :

स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह हटाने के 8 उपाय

By उस्मान | Updated: May 28, 2018 17:10 IST

स्ट्रेच मार्क होने से पहले स्किन पतली, चपटी और गुलाबी हो जाती है और आपको हल्की खुजली महसूस हो सकती है।

Open in App

स्ट्रेच मार्क आपके पूरे शरीर पर हो सकते हैं। आपके पेट, पीठ, चेस्ट, बटक्स, थाइज और आर्म्स पर कहीं पर स्ट्रेच मार्क हो सकते हैं। स्ट्रेच मार्क अधिकतर महिलाओं को गर्भावस्था के बाद होते हैं। 60 से 70 फीसदी महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद इसका सामना करना पड़ता है। कई पुरुष और महिलाओं को वेट गेन या हार्मोनल में बदलाव के कारण भी स्ट्रेच मार्क हो जाते हैं। इसके अलावा स्टेरॉयड इस्तेमाल करने वाले लोगों में स्ट्रेच मार्क देखे जा सकते हैं। दरअसल स्टेरॉयड का इस्तेमाल करने वालों में त्वचा के लोच कम हो जाती है।  

क्यों और कैसे होते हैं स्ट्रेच मार्क्स

हालांकि त्वचा आमतौर पर काफी लोचदार होती है, जब यह अधिक हो जाती है, कोलेजन का सामान्य उत्पादन बाधित हो जाता है। यह एक जरूरी प्रोटीन होता है, जो टिश्यू उत्पादन में सहायक है। 

स्ट्रेच मार्क होने से पहले स्किन पतली, चपटी और गुलाबी हो जाती है और आपको हल्की खुजली महसूस हो सकती है। यह निशान लाल या बैंगनी रंग के होते हैं लेकिन आपके स्किन के कलर के आधार पर लाल या गहरे भूरे हो सकते हैं। 

यह निशान आपके शरीर पर समांतर रेखाओं के पैच में हो सकते हैं और अक्सर निशान जैसे दिखाई देते हैं।

निशान शुरू होने के बाद बढ़ सकते हैं और बाद में झुर्रियों जैसे दिखाई दे सकते हैं। इनके बड़े होने पर इनका रंग फीका, सफेद या सिल्वर कलर का होने लगता है। 

समय के साथ-साथ यह दिखाई देने लगते हैं हालांकि इस प्रक्रिया को पूरा होने के लिए साल लग सकते हैं।  

स्ट्रेच मार्क्स का इलाज और बचाव

- स्ट्रेच मार्क्स के लिए कई उपचार हैं लेकिन यह पूरी तरह से गायब नहीं होते हैं। 

- शुरुआती चरणों में लेजर ट्रीटमेंट के साथ ट्रेटीनोइन आधारित क्रीम, जैल और लोशन से मदद मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज, डायरिया, इन्फेक्शन और एसिडिटी से बचाता है पत्थर जैसा दिखने वाला ये फल

- प्रेगनेंसी के बाद पेट और नाभि की आसपास के स्ट्रेच मार्क्स को सर्जरी द्वारा रिमूव कराया जा सकता है। इसमें स्किन को पूरी तरह हटाया जाता है। 

- इसके अलावा आपको हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहिए और अपना वजन कंट्रोल रखना चाहिए। 

- गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद जरूरी है कि वह त्वचा में प्रयाप्त हाइड्रेशन और नमी के लिए अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

- अपनी त्वचा को खिंचाव के कारण होने वाले निशानों से बचाने के लिए नियमित व्यायाम करें। ऐसा करने से त्वचा को बिना किसी परेशानी के फैलने में सहायता तो मिलेगी।

- ऑयली त्वचा की बजाए ड्राय त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स जल्दी होते हैं। इसलिए अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो उसे नियमित जरूरत के अनुसार नमी देना जरूरी है।  

यह भी पढ़ें- एरिथमिया और ब्रेन स्ट्रोक से बचने के लिए सिर्फ 3 दिन इतने नट्स खायें

- स्टेच मार्क की समस्या के लिए अपने डॉक्टर से मिलें वह निश्चित ही आपको आपके शरीर की जरूरत के अनुसार डाइट या न्यूट्रिशन देगा।

- खाने में विटामिन ए, सी और डी हों, आपके और आपकी त्वचा के लिए बेहतर साबित होगा। इसी के साथ हाई प्रोटीन वाला भोजन त्वचा को स्ट्रेच मार्क्स से बचा कर रखेगा।

(फोटो- पिक्साबे)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब