लाइव न्यूज़ :

जानिए धीरे-धीरे सांप जैसी क्यों बनती जा रही है यह लड़की

By उस्मान | Updated: May 4, 2018 16:44 IST

इस लड़की को स्किन से जुड़ी एक ऐसी गंभीर बीमारी हो गई है जिसके चलते उसकी त्वचा सांप की त्वचा जैसी होती जा रही है। इस बीमारी को ichthyosis कहते हैं।

Open in App

इंदौर की रहने वाली एक लड़की को स्किन से जुड़ी एक ऐसी गंभीर बीमारी हो गई है जिसके चलते उसकी त्वचा सांप की त्वचा जैसी होती जा रही है। इस बीमारी को मेडिकल भाषा में इचथ्योसिस (ichthyosis) कहते हैं। यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर है। सबसे गंभीर समस्या यह है कि डॉक्टर भी इस बीमारी का इलाज करने में असमर्थ हैं। 

कौन है यह लड़की

13 साल की इस लड़की का नाम वेदिका गुप्ता है जिसे वहां के लोग 'स्नेक गर्ल' के रूप में जानते हैं क्योंकि इस बीमारी की वजह से उसकी स्किन सांप की स्किन की तरह काली और पपड़ीदार हो गई है। इस दुर्लभ रोग के चलते धूप में उसकी त्वचा से खून निकलने लगता है। यही कारण है कि वो अपने बैडरूम में रहने को मजबूर है।

इचथ्योसिस से लड़की को हो रही है ये समस्याएं

धूप में जाने से उसकी स्किन से खून निकलने लगता है। इतना ही नहीं इस बीमारी के कारण धीरे-धीरे उसके सिर के बाल झड़ने लगे हैं। धूप से बचने के लिए उसे अधिकतर समय घर के अंदर ही बिताना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें- ऐसे करें केले का इस्तेमाल, मच्छरों के काटने से नहीं होगी खुजली

इचथ्योसिस क्या है?

इचथ्योसिस एक स्किन प्रॉब्लम है जिसमें त्वचा सूखी और पपड़ीदार हो जाती है। ऐसा तब होता है, जब स्किन सेल्स जरूरत से ज्यादा तेज गठित होती हैं। वो स्किन पर जमा हो जाती हैं और त्वचा मोटी हो जाती है। एक्जिमा के विपरीत, इचिथोसिस लगातार होता है और आमतौर पर पूरे शरीर को प्रभावित करता है। ज्यादातर मामलों में यह बीमारी जन्म से होती है और इसका कोई इलाज नहीं है। इसका केवल एक ही उपचार है और वो त्वचा की स्थिति में सुधार करना। इस स्थिति में आपको दिन में दो बार स्किन को मोश्चोराइज करना पड़ता है। स्केलिंग को कम करने के लिए दवा की भी आवश्यकता हो सकती है।

(फोटो- डेलीमेल) 

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो