लाइव न्यूज़ :

Weight Loss Success Story: जंक और फास्ट फूड खाते हुए ब्रिटिश युवक ने घटाया 57 किलो वजन, जानें प्रोसेस और जरूरी डाइट टिप्स

By आजाद खान | Updated: August 8, 2023 14:20 IST

क्रिस टेरेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने वेट लॉस प्रोसेस को शेयर करते हुए कहा है कि हर कोई उनके प्रोसेस को इस्तेमाल कर बिना अपने पसंदीदा फूड को छोड़े हुए खुद का वजन घटा सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देएक ब्रिटिश युवक ने अपनी वेट लॉस प्रोसेस को शेयर किया है। उसने बताया कि वह अपनी पसंदीदा फूड को खाते हुए 57 किलो वेट को कम किया है। उसने अपनी वेट लॉस प्रोसेस को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और जरूरी टिप्स भी दिया है।

Weight Loss Success Story: ब्रिटेन के रहने वाले क्रिस टेरेल जंक और फास्ट फूड को काफी पसंद करते है। वे जंक और फास्ट फूड को खाते हुए अपने वजन को 57 किलोग्राम कम किया है। टेरेल बताते है कि उनकी वेट लॉस की स्कसेस स्टोरी के पीछे का कारण पोर्शन कंट्रोल और कैलोरी गिनती के नियम का पालन करना है। 

उन्होंने अपनी स्टोरी बताते हुए कहा है कि कहा है कि वे अपने पसंदीदा खानों को छोटे पोर्शनों में खाना शुरू किया था और खाने के बाद 20-30 मिनट तक इंतजार किया करते थे। वे इंतजार इस बात का करते थे कि खाना खाने के बाद उन्हें और भी भूख लगी है कि नहीं, अगर अभी आपका पेट नहीं भरा है तो वे फिर से खाने की सलाह देते है। 

टेरेल की वेट लॉस टिप्स

अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में टेरेल ने बताया वह किस तरीके से फास्ट फूड रेस्तोरेंट्स में कम कैलोरी वाले विकल्पों का चयन करके अपने कैलोरी सेवन को कम किया करते थे। उनके अनुसार, वे रेस्तोरेंट्स में दो बेकन, अंडे और चीज बिस्किट्स की जगह चिकन मैग्रिडल खाया किया करते हैं। 

टेरेल ने बताया कि वे अपने इस वेट लॉस प्रोसेस को ढाई साल तक चलाया था जिसके बाद उन्हें काफी बदलाव देखने को मिले है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई उनके बताए हुए प्रोसेस को फॉलो करता है तो उसे अपने अपनी पसंदीदा खानों को त्यागने की आवश्यकता नहीं है। टेरेल ने बताया कि इस प्रोसेस से उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। 

ये हैं पोर्शन कंट्रोल के कुछ जरूरी टिप्स-

- खाते समय छोटी प्लेट का प्रयोग करें।- यही नहीं कार्ब्स को डबल कभी नहीं करें।- पकाते समय मापन कप का प्रयोग हमेशा करें।-  इसके साथ बचे हुई खाने को न छूने की भूल न किया करें।- ग्रोसरी खरीदते समय खाद्य लेबल की जांच जरूर करें।- खाने से पहले हमेशा एक गिलास पानी पीया करें।- यही नहीं खाने की चीज़ें सीधे डिब्बे से नहीं खाएं।

टेरेल ने उठाया था यह जरूरी कदम

- नाश्ते में वे दो बेकन, अंडे और चीज बिस्किट्स की जगह एक चिकन मैग्रिडल खाते थे।- दोपहर के भोजन में वे बर्गर और फ्राइज की जगह सलाद खाते थे।-  यही नहीं रात के खाने में वे पिज़्ज़ा या पास्ता की बजाय वह ग्रिल्ड चिकन ब्रेस्ट के साथ सब्जियां खाते थे।- वह शुगरी ड्रिंक की बजाय पानी पीते थे।- उन्होंने दिन के कैलोरी को बजट में रखने के लिए कैलोरी की गिनती किया करते थे।

बता दें कि टेरेल की स्टोरी से यह पता चलता है कि पोर्शन कंट्रोल और कैलोरी गिनती के साथ वजन कम करना संभव है। यही नहीं इसके लिए आपको अपने पसंदीदा खानों को त्यागने की भी जरूरत नहीं है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)

टॅग्स :वजन घटाएंभोजनजंक फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!