लाइव न्यूज़ :

सुबह उठते ही टूटने लगता है बदन-नहीं कर पाते है कमर सीधा, डेली करें यह 3 काम- मिलेगा तुरन्त आराम

By आजाद खान | Updated: September 7, 2022 18:04 IST

जानकारों की माने तो सुबह उठते ही शरीर में दर्द होना कमजोरी की निशानी है। ऐसे में शरीर पर तुरन्त ध्यान देना बहुत ही जरूरी बन जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह उठते ही शरीर में दर्द होना आम समस्या है। लेकिन समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इससे परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों से भी इसे ठीक कर सकते है।

Body Pain Waking Up Morning: हमारे खराब लाइफस्टाइल के कारण कई बार ऐसा देखा जाता है कि सुबह उठते ही हमारे पूरे शरीर में दर्द होने लगता है। यह दर्द कई बार पूरी दिन रह जाती है जिससे आपको बहुत मुसिबत होता है। ऐसे में इस दर्द के पीछे कई कारण हो सकते है, कई बार हमारे खराब खान-पान तो कई बार थकान या रात में सही से निन्द नहीं पूरा होना भी होता है। 

यह परेशानी कोई बड़ी परेशानी नहीं है और ऐसे में समय पर इस पर ध्यान दिया गया तो इसे ठीक भी किया जा सकता है। ऐसे में इससे छुटाकारा पाने के लिए कुछ उपायों के बारे में जानते है।

1. भरपूर पोषक तत्व का करें सेवन (Full Nutrients)

जानकार बताते है कि जब कभी भी सोकर उठते ही हमारे शरीर में दर्द होता है तो इसके पीछे का कारण हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी होता है। ऐसे में होता क्या है कि शरीर में जब पोषक तत्व कम हो जाते है तो हड्डियां कमजोर होने लगती है जिस कारण यह दर्द होने लगता है। 

इस समस्या को दूर करने के लिए आपको अपने डाइट में दाल, मांस-मछली, अंडा, दूध, दही जैसी चीजें को शामिल करना होगा। ऐसा करने से आपके बॉडी में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन की मात्रा बढ़ेगी जिससे आप की यह समस्या दूर हो जाएगी। 

2. किया करें डेली एक्सरसाइज (Exercise)

हमारे खराब लाइफस्टाइल और घर से ऑफिस और ऑफिस से घर वाले वाले कलचर के कारण भी हमें यह समस्या होती है। इस कारण हम कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते है और हमारे शरीर की हड्डिया कमजोर होने लगती है। 

ऐसे में हमें हर रोज डेली एक्सरसाइज करनी चाहिए और इसे एक रूटीन ही बना लेना चाहिए। जानकारों की माने तो ऐसे हालात में हमें हर रोज  सुबह उठकर कम से कम 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपका बॉडी फिट रहेगा और और आप अच्छा जीवन जी सकेंगे। 

3. गर्म पानी से नहाएं और सोया करें ज्यादा (Hot Water Bath & Full Sleep)

अगर आप शरीर के दर्द से परेशान है और तुरन्त आराम चाहिए तो हर सीजन दिन में एक बार गर्म पानी से नहाया किजिए। ठंड में तो गर्म पानी से नहाया जा सकता है लेकिन गर्मी में नहाया कठिन हो जाता है। ऐसे में आपको ठंड में भी नहाना चाहिए। 

जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी बॉडी पेन की समस्या दूर हो जाएगी और आप अच्छा फील करोगे। यही नहीं आप अगर कम नीन्द ले रहे है तो उसे भी बढ़ा दें। ऐसा करें की रात में जल्दी सो जाए और सुबह-सुबह जल्दी उठ जाए। ऐसा करने से भी आपको बहुत आराम मिलेगा। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब