लाइव न्यूज़ :

ट्रेडमिल का ऐसा इस्तेमाल पड़ सकता है महंगा, जरूर जान लें ये बातें

By मेघना वर्मा | Updated: December 27, 2017 10:29 IST

ट्रेडमिल का गलत इस्तेमाल करने से उल्टा असर भी पड़ सकता है। इसलिए ट्रेडमिल पर दौड़ते  समय कुछ खास बातों का ध्यान देना भी जरूरी होता है।

Open in App

घर के एक कोने में पड़े ट्रेडमिल पर आपने भी बहुत बार कपड़े सुखाए होंगे, लेकिन आपके गीले कपड़ों को सुखाने के अलावा भी ट्रेडमिल  के बहुत से स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं। बढ़े हुए वजन वालों को अक्सर ट्रेडमिल पर दौड़ने की सलाह दी जाती है। सिर्फ जिम में ही नहीं आज कल लोग घरों में भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। ये बात अलग है की कुछ लोग सिर्फ कपड़े सुखाने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। लेकिन ट्रेडमिल का गलत इस्तेमाल करने से उल्टा असर भी पड़ सकता है।  इसलिए ट्रेडमिल पर दौड़ते  समय कुछ खास बातों का ध्यान देना भी जरूरी होता है।   

ट्रेडमिल के लाभ

1. हृदय संबंधी गतिविधियों यानी कार्डियो वैस्कुलर एक्टिविटीज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।  2. पहाड़ों पर चढ़ाई से पहले लोग अक्सर  इस पर प्रैक्टिस कर अपनी रफ्तार और पैरों की पकड़ को मजबूत बनाते हैं।3. पिंडलियों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।4. कैलरी खपत में भी ये मशीन मदद करती है। तनाव कम करने में भी सहायक होती है।  

सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो जरूर दें ध्यान अगर सेहत से जुड़ी कोई भी  परेशानी है तो अपने जिम इंस्ट्रक्टर को या अपने डॉक्टर से बात करके ही ट्रेडमिल का उपयोग करें। उसी के निर्देशों का पालन करें।  

ट्रेडमिल पर दौड़ लगाने से पहले उसकी स्पीड और दौड़ने के तरीके के बारे में जान लें  

1. मधुमेह रोगियों को ट्रेडमिल पर दौड़ने या बहुत तेज चलने से बचना चाहिए। घुटने या पैरों में चोट या दर्द है तो ट्रेडमिल से दूर रहना बेहतर होगा।  

2. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी ट्रेडमिल पर दौड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपका दिल कमजोर है तो भी परहेज करें। 3. माइग्रेन या सिर से जुड़ी समस्या होने पर विशेषज्ञों की राय ले लें। 

इन बातों पर करें गौर

1. पानी की बोतल अपने पास जरूर रखें। पसीना ज्यादा आने पर बीच-बीच में कुछ पानी पीते रहें, ताकि डीहाइड्रेशन न हो। 2. शुरुआत में मशीन की रफ्तार कम रखें। धीरे-धीरे बढ़ाएं। 3. वजन कम करना है तो कम से कम 20 मिनट ट्रेडमिलर जरूर चलें।   4. ट्रेडमिल पर नंगे पांव न दौड़ें। पैर फिसलने पर गंभीर चोटें आ सकती हैं। 5. दौड़ते समय एक्स्ट्रा पैडिंग वाले जूते पहनें, पैर में मोच नहीं आती। नीचे पांव की ओर न देखें। गति बेकाबू हो सकती है।  6. ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हैंडरेल को न पकड़ें। इससे बांहों में दर्द हो सकता है।7. ट्रेडमिल की रफ्तार धड़कनों की गति को ध्यान में रखकर बढ़ाएं। बहुत अधिक रफ्तार बढ़ाना दिल पर भारी पड़ सकता है।  8. मशीन पूरी तरह से रुकने पर ही मशीन से नीचे उतरें। 9. घुटनों में दर्द है तो पहले विशेषज्ञ से बात कर लें। 10. ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सेफ्टी बार को पकड़कर ना रखें। पॉस्चर बिगड़ सकता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब