लाइव न्यूज़ :

Health Tips: वरदान है सिर्फ 10 मिनट की धूप, बीपी कंट्रोल से लेकर मोटापा तक घटाए

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 24, 2020 17:11 IST

हेल्दी रहने के लिए धूप बेहद जरूरी है। इसलिए बालकनी, छत या बरामदे में ही सही, जहां भी मिले थोड़ी धूप जरूर सेंक लें...

Open in App
ठळक मुद्देविटामिन-डी का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य की रोशनी।शरीर के लिए आवश्यक विडामिन डी का 90 प्रतिशत हिस्सा धूप सेंकने से मिल सकता है।80 से 90 प्रतिशत भारतीय विटामिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियों से पीड़ित।

आजकल लोगों में विटामिन डी की कमी नजर आने लगी हैं। शहरों में बिजी शेड्यूल के चलते लोगों को धूप सेकना नसीब नहीं हो पाता और इसके साथ शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। 

डॉक्टर इस बात की सलाह देते हैं कि कम से कम 10 मिनट की धूप शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन कोई लोगों के लिए इतना भी वक्त निकालना असंभव हो जाता है। इस लेख में हम आपको महज 10 मिनट की धूप के ऐसे-ऐसे फायदे बताएंगे, जिसके बारे में आपको शायद ना मालूम हो।

- सूर्यप्रकाश और बीएमआई के बीच गहरा संबंध है। धूप से मेटाबोलिज्म में सुधार आता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है। 

- धूप सेंकने से शरीर में मेलाटोलिनन नामक हार्मोन बनने लगता है, जिससे अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

- धूप से हड्डियां मजबूत होती है। शरीर के लिए आवश्यक 90 फीसदी विटामिन डी हमें धूप से मिल सकता है, जो हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। धूप से ऑस्टियोपोरोसिस होने का चांस कम हो जाता है। 

- धूप से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें हमारे इम्यून सिस्टम की हाइपर एक्टिविटी को कम करती है।

- धूप से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो सर्दी-जुकाम, खासी-बुखार जैसी बीमारियों से बचाता है। धूप रोकने से दिमाग स्वस्थ रहता है।

- नियमित रूप से कुछ समय निकालकर धूप में बैठने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट डिसीज का भी रिस्क कम हो जाता है।

- धूप में थोड़ी देर बैठने से शरीर बेटीरिया मुक्त हो जाता है। इससे पिंपल्स, एक्ने और स्किन इंफेक्शन की समस्या भी दूर होती है।

- 10 मिनट की धूप से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। सूप सेंकने से रक्त में रेड ब्लड सेल्स और व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है।

टॅग्स :सूर्यहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब