लाइव न्यूज़ :

Healthy diet tips: खाना खाने के बाद खायें आम, होंगे ये 5 गजब के फायदे

By प्रिया कुमारी | Updated: June 24, 2020 11:11 IST

गर्मियों में आम खाने से कई फायदे होते हैं। इससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, गर्मियों में आम खाएं और अपनी सेहत बनाएं।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों के मौसम में आम से शरीर को बनाए स्वस्थ्य। आम शरीर के इम्यून पावर को मजबूत बनाता है।

गर्मियां आते ही आम के दीवाने बहुत ही बेसब्री से आम का इंतजार करते हैं। फलों का राजा आम जिसे खाना हर किसी को पसंद आता है। गर्मियों में आम सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे आप सुबह नास्ते में या दोपहर में भोजन के साथ खा सकते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

इसके अलावा आयुर्वेद में कहा जाता है कि रात में फलों का सेवन किया जाता है। आम जितना सेहत के लिए लाभदायक है अगर ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। आम में फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है, जो दस्त होने के कारण होते हैं। इसलिए आम को दिन में खाए रात में खाने से बचे।

खाने की मात्रा

फलों को खाने के समय के साथ-साथ मात्रा भी आपके शरीर के लिए जरुरी है। अगर आप आम को सुबह नास्ते में और दोपहर में खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद होते हैं। इससे आपकी पांचन क्रिया सही तरीके से काम करती है। कई बार आम पंसद करने वाले ज्यादा आम खाना पसंद करते हैं तो जरुरत से ज्यादा खा लेते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा आम के साथ कुछ चीजों को नहीं खान इस बात का आपको खास ख्याल रखना चाहिए। 

आम के प्राकृतिक चीनी होती हैं इसलिए उसमें सुगर न लें। कुछ लोगों को आम से एलर्जी होती है, इसलिए खाने से पहले डॉक्टर की सलाह दें।   आम में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण दस्त हो सकती है। आम का ज्यादा सेवन शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि एक दिन में एक बार ही आम खाएं। 

आम खाने से पाचन शक्ति में सुधार

आम में मौजूद फाइबर हमारे पाचन को बेहतर बनाता है। यह आंतों की अच्छी तरह से सफाई करता है। मल त्याग करना आसान बनाता है, कब्ज की समस्या दूर होती है। यह गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल विकारों को रोकने में मदद करता है।

इम्यून बनता है मजबूत

आम खान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपका पेट ठीक रहेगा तो अपके शरीर की इम्यून बूस्ट होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी और ए आपके इम्यून को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से आम का सेवन करने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

आम में उपस्थित विटमिन सी, पेक्टिन और फाइबर आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को सही करता है। इसके अलावा आम के और भी गुण है, इसमें पौटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण तंत्रिका तंत्र में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। आपके हार्ट की बीट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। जिससे आप अपने हृदय रोग से बचे रहते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब