लाइव न्यूज़ :

खाली पेट शहद-लहसुन खाने के फायदे : खून साफ करने, कोलेस्ट्रॉल, गले की खराश जैसे 8 रोगों से राहत पाने के लिए खाएं शहद-लहुसन

By उस्मान | Updated: August 30, 2021 12:29 IST

कोरोना काल में यह मिश्रण कई समस्याओं से बचाने में सहायक हो सकता है, इम्यूनिटी सिस्टम भी बनता है मजबूत

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में यह मिश्रण कई समस्याओं से बचाने में सहायक हो सकता हैइम्यूनिटी सिस्टम भी बनता है मजबूत गले की खराश से के लिए बेहतर घरेलू उपाय

शहद और लहसुन अपने एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों की वजह से जाने जाते हैं. आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण कई तरह के पोषक तत्‍व प्रदान करता है। इसमें एंटिफंगल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण भी होते हैं। 

लहसुन में इसमें विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ-साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम और कई अन्य खनिज होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है। इससे आपको डायबिटीज कंट्रोल करने, इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने, कैंसर से बचने आदि में मदद मिलती है।

शहद भी एक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी खत्म कर सकता है। साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता हैं। शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन से आप कई बीमारियों से भी बच जाते हैं। 

ऐसा माना जाता है कि शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से शरीर का वजन कम होता है। साथ ही मोटापे परेशानी से छुटकारा मिलता है। इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने का काम करते है।

डायरिया से बचाने में सहायकअगर आपको बार-बार डायरिया की समस्या हो रही है, तो इस पेस्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता हैं। जिसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता हैं।

गले की खराश करता है दूरइस मिश्रण का सेवन करने से आपको कई फायदे होते हैं जिनमें गले की खराश भी शामिल है. इसका कार यह है कि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल सकता है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायकलहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता हैं। जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कमइन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

शरीर की आंतरिक सफाईयह एक प्राकृतिक डिटॉक्स है। इसको खाने से शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। जिसके कारण आप सेहतमंद रहते है। इनमें मौजूद फस्फोरस से दांत मजबूत रहते है। यह दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।लहसुन और शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के मरीज के लिए बेहतर है। इससे कैंसर का खतरा कम होता है।

यौन क्षमता बढ़ाने में सहायकसुबह खाली पेट लहसुन की कली को शहद के साथ खाने से यौन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा पीरियड्स संबंधी परेशानियों को ख़त्म करने में मदद मिलती है।

नसों की गंदगी करता है साफलहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।

कोलेस्ट्रॉल करता है कमइन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत