लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत योजना : 5 लाख का फ्री इलाज देने वाली इस योजना में ऐसे चेक करें अपना नाम

By उस्मान | Updated: September 24, 2018 15:00 IST

इस योजना की घोषणा होते ही बहुत से लोग इंटरनेट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या फॉर्म भरने के तरीके सर्च करने लगे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है।

Open in App

'आयुष्मान भारत योजना' Ayushman Bharat Yojana की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा कर दी है और भारत के लोग इस योजना का 25 सितंबर, 2018 से लाभ उठा सकेंगे। केंद्र सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य इस योजना के दायरे में आने वाले लोगों को पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर देना है। बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि वो इस योजना के दायरे में आते हैं या नहीं। हम आपको इस योजना से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब दे रहे हैं ताकि आपको इसका फायदा उठाने में आसानी रहे। 

'आयुष्मान भारत योजना' क्या है? आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना में 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। यानी प्रत्येक परिवार के सदस्य को इलाज के लिए हर साल पांच लाख रुपये तक की बीमा सहायता दी जाएगी। इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती यानी 25 सितंबर से यह योजना देश के 445 जिलों में लागू हो जाएगी।

क्या इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है?   इस योजना की घोषणा होते ही बहुत से लोग इंटरनेट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या फॉर्म भरने के तरीके सर्च करने लगे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। आपको बता दें कि इस साल आम बजट में इस योजना की घोषणा होने के बाद कई समूहों ने फर्जी तरीके से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है जिसका उद्देश्य साफ तौर पर लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाना है।    

किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ? आर्थिक जाति जनगणना 2011 के अंतर्गत आने वाले सभी बीपीएल परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने इस योजना के लाभार्थियों की आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर एक लिस्ट तैयार की है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं तो आप इस योजना को संचालित करने वाली नैशनल हेल्थ एजेंसी (NHA)की वेबसाइट https://mera.pmjay.gov.in/search/login पर अपना नाम जान सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन अपना नाम चेक नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराएं नहीं। कुछ दिनों में डिपार्टमेंट योग्य परिवारों को लेटर भेजेगा। 

अगर वेबसाइट पर नाम नहीं आ रहा तो क्या करें? अगर इस योजा की वेबसाइट पर आपका नाम नहीं दिख रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नजदीकी सरकारी या योजना में शामिल निजी अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं। यहां आपकी मदद के लिए सरकार ने आयुष्मान मित्र/आरोग्य मित्र तैनात किये हैं। उनसे योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ली जा सकती है।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए