लाइव न्यूज़ :

किसी भी वक्त दूध के पीने से करें परहेज, खाली पेट भी नहीं करना चाहिए मिल्क का सेवन, एक्सपर्ट्स से जानें दूध पीने का सही समय-फायदा

By आजाद खान | Updated: January 21, 2023 18:37 IST

जानकारों की माने तो जिन लोगों को कब्ज और गैस की समस्या है, उन्हें खाली पेट दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। यही नहीं लोगों को किसी भी वक्त दूध को नहीं पिना चाहिए, इससे उनकी परेशानी और भी बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदूध शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। लेकिन इसे पीने का भी एक समय है, किसी भी वक्त इसके सेवन से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

Best Time To Drink Milk: बच्चें हो या बुढ़े हर किसी को दध काफी पसंद है और लोग बहुत पसंद से दूध को पीते भी है। जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी है उन्हें दूध का सेवन करना चाहिए। इसके लगातार सेवन से उनकी यह समस्या दूर हो सकती है। दूध में कैल्शियम के अलावा कई और पोषक तत्व पाए जाते है जिससे इसके सेवन से आपको फायदा पहुंचता है और आप फिट दिखते है। 

लेकिन क्या आप जानते है कि दूध को भी पीने का एक समय होता है। अगर कोई सही समय पर दूध को पीता है तो उसे इसका लाभ मिल सकता है। ऐसे में अगर कोई किसी भी समय इसे पीता है तो इससे उसके नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते है कि दूध को पीने का सही समय क्या है जिससे हमें इसका पूरा लाभ मिल सके। 

कब और किन-किन लोगों को दूध से हो सकती है समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो कई लोगों को यह आदत है कि वे खाली पेट दूध का सेवन करते है। ऐसे में उनके अनुसार यह एक गलत आदत है जिसे लोगों को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए। एक्सपर्ट्स की माने तो जो लोग खाली पेट दूध पी लेते है, उन्हें कब्ज और गैस जैसी समस्या हो सकती है। 

इस हालत में जो लोग पहले से ही इस परेशानी से जूझ रहे है, उन्हें खाली पेट दूध पीने से परहेज करना चाहिए। हालांकि छोटे बच्चों को लिए यह सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि वे कभी भी दूध का सेवन कर सकते है। ऐसे में बच्चों के अलावा सभी को सुबह और खाली पेट दूध के सेवन से बच कर रहना चाहिए। 

दूध पीने का सही समय क्या है

जानकारों की माने तो दूध पीने का सही समय रात में है। उनके अनुसार, रात में सोने से करीब एक घंटे पहले एक गिलास हल्का गर्म दूध लेना चाहिए और उसे पी लेना चाहिए। इससे डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर रहेगा और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। 

यही नहीं कब्ज या गैस की समस्या वाले लोगों को भी रात में दूध पीने से उन्हें आराम मिलेगा और उनका दूध पच भी जाएगा। इसके अलावा आयुर्वेद भी यही कहता है कि रात में दूध के पीने से शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचता है और इससे शरीर फिट भी रह सकता है। हालांकि जानकारों ने दोपहर में भी खाने के बाद दूध पीने की सलाह दी है लेकिन उनका कहना है कि इसका ज्यागा फायदा रात में दिखता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब