लाइव न्यूज़ :

5 दिन में अंकुरित हुआ लहसुन खाने से नहीं होंगे कैंसर, बीपी, स्ट्रोक जैसे ये 5 रोग

By उस्मान | Updated: June 1, 2018 11:58 IST

कुछ लोग मानते हैं कि अंकुरित फल और सब्जियों में कैमिकल होता है और उन्हें फेंक देते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा करना गलत है।

Open in App

लोग हजारों सालों से लहसुन का इस्तेमाल प्राकृतिक औषधि के रूप में करते आ रहें है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। क्या आप जानते हैं कि सामान्य लहसुन के मुकाबले अंकुरित लहसुन के सेवन से आपके सेहत को ज्यादा फायदा होता है। कई लोग अंकुरित लहसुन को खराब समझकर उसे फेंक देते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि अंकुरित फल और सब्जियों में कैमिकल होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा करना गलत है। अंकुरित लहसुन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। लहसुन के मुकाबले अंकुरित लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से निपटने में अधिक आसानी होती है। इतना ही नहीं इससे आपको स्किन इन्फेक्शन से भी बचने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कैंसर से बचाने में सहायक

लहसुन के अंकुरित होने के प्रक्रिया के दौरान उसमें फाइटोकेमिकल्स का उत्पादन होता है। इस रासायनिक यौगिक में कैंसर सेल को ब्लॉक करने की क्षमता होती है। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाले कैमिकल्स को रोकने में भी सहायक है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन कैंसर के लिए जिम्मेदार फ्री रैडिकल्स की सफाई करने में भी सहायक है।

2) स्किन प्रॉब्लम्स से बचाता है

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंकुरित लहसुन शरीर में फ्री रैडिकल्स को खत्म करता है जिससे आपको समय से पहले बूढ़ा होने के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार, लहसुन आपको न केवल झुर्रियों से बचाता है बल्कि इसमें अंगों की गिरावट को रोकने की भी क्षमता होती है।

3) इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत

एक अध्ययन के अनुसार पांच दिन में अंकुरित हुए लहसुन को खाने से आपके शरीर को ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मजबूत खुराक मिलती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स आपके इम्युनिटी सिस्टम को मज़बूत बनाकर आपको विभिन्न संक्रमण से बचाते हैं। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर, हृदय रोग, कब्ज से भी बचाती हैं बैंगनी रंग की ये 10 चीजें

4) दिल को रखता है स्वस्थ

अंकुरित लहसुन फाइटोकेमिकल्स कार्सिनोजन की गतिविधि को ब्लॉक करके एंजाइम गतिविधि को बढ़ावा देता है और प्लैक के गठन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को भी ब्लॉक करता है। प्लैक दिल के लिए एक हानिकारक कारक है।

5) स्ट्रोक से बचाता है

लहसुन एंजोन का अच्छा स्रोत है, ये पदार्थ रक्त के थक्के के गठन से बचाता है। इसमें नाइट्राइट भी होता है, जो धमनियों को चौड़ा करने में सहायक है। ये दोनों गतिविधियां ब्रेन की ब्लड वेसल्स में खून का थक्का जमने के लिए ज़िम्मेदार हैं। फाइटोकेमिकल्स से खून का थक्का बनने की गतिविधि को रोकने में मदद मिलती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब