लाइव न्यूज़ :

सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर, हृदय रोग, कब्ज से भी बचाती हैं बैंगनी रंग की ये 10 चीजें

By उस्मान | Updated: May 31, 2018 15:11 IST

इस रंग की चीजें ना केवल आपकी सेक्स पॉवर बढ़ाती हैं बल्कि आपको कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाती हैं

Open in App

अधिकतर लोग पीले, सफेद और हरे रंग के फल-सब्जियां खाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को यह मालूम नहीं है कि बैंगनी रंग के फल-सब्जियों में सेहत के कई राज़ छिपे हैं। इस प्रकार के फलों में प्राकृतिक 'एन्थोवेनिन्स' नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इस रंग की चीजों में फाइटोकैमिकल्स और फ्लेवेनॉएड्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह ऐसे तत्व होते हैं, जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं और खून में थक्कों का निर्माण नहीं होने देते हैं। बैंगनी रंग के फल-सब्जियों, जैसे फालसे, बैंगन, चौलाई, अंगूर, आलूबुखारा, सिंघाड़े आदि में मौजूद फाइटोकेमिकल्स आपकी याददाश्त बढ़ाते हैं। इस रंग की चीजें ना केवल आपकी सेक्स पावर बढ़ाती हैं बल्कि आपको कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचाती हैं। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा शर्मा आपको बैंगनी रंग के दस ऐसे फल और सब्जियों के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको अपनी डायट में किसी भी कीमत पर शामिल करना चाहिए।

1) जामुन

जामुन में एंथोसाइनिस तत्व होता है, जो पेट में अल्सर के गठन को कम करने में सहायक है। ये शरीर के अन्य महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट की गतिविधि को बढ़ा देता है।

2) अंगूर

बैंगनी अंगूर में एक पोलयफेनोलिक यौगिक रेस्वेसट्रोल होता है, जिससे आपको एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

3) आलूबुखारा

इस फल में फेनोल यौगिक होता है, जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में सहायक है। ये विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जिससे आपको आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है।

4) सूखा आलूबुखारा

ये कब्ज के लिए फायदेमंद है। इसमें सोर्बिटोल और डिफेनिल आइसटिन तत्व होते हैं जो मल को नरम बनाते हैं।

5) ब्लूबेरी

इसमें मौजूद कैल्शियम से मसूड़ों और हड्डियों के साथ इम्युनिटी को भी एक्सट्रा पावर मिलता है। मैंगनीज से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

6) गाजर

इसमें लाल रंग की गाजर की तुलना में 28 फीसदी अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे आपको डायबिटीज और हाई बीपी कंट्रोल करने और दिल व लीवर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

7) गोभी

इसमें हरे रंग की गोभी की तुलना में अधिक पोषक तत्व और कम कैलोरी होती है। एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से गोभी से कैंसर से लड़ने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर और डायबिटीज से भी बचाती है यह हरी सब्जी

8) बैंगन

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर के अनुसार, एंथोसैनिंस पोषक तत्व की वजह से ऐसे खाद्य पदार्थों का रंग बैंगनी होता है। बैंगन में मौजूद इस पोषक तत्व से कैंसर रोकने में मदद मिलती है।

9) आलू

इस रंग के आलू में चार गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। हालांकि ये बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं।

10) शलजम और मूली

एक अध्ययन के अनुसार, इसमें मौजूद इनडोल यौगिक से कोलोन कैंसर की सेल्स को खत्म करने और कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिलती है। सफेद  मूली की तुलना में बैंगनी मूली में फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी मात्रा अधिक होती है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब