लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में लाल और रसीली लीची खाने से होते हैं ये 6 फायदे

By उस्मान | Updated: May 18, 2018 13:20 IST

अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं, तो आपको लीची का सेवन जरूर करना चाहिए

Open in App

गर्मियों का मौसम जारी है और इन दिनों तरबूज, खरबूज और आम जैसे रसीले फलों का खूब सेवन किया जाता है। इनके अलावा गर्मियों में लीची भी खाई जाती है। रसीली लीची ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। लीची में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉसफोरस, आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बेहतर सेहत के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा लीची में पानी की काफी मात्रा होती है और नेचुरल शुगर का भी बेहतर स्रोत है। लीची खाने से शरीर में पानी का अनुपात संतुलित रहता है जिससे शरीर और पेट को ठंडक मिलती है। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, गर्मियों में लीची खाने से आपको ये फायदे होते हैं।  

1) तुरंत मिलती है ऊर्जा

गर्मी के मौसम में बहुत से लोगों को बहुत थकान या कमजोरी महसूस होती है। ऐसे लोगों को लीची का सेवन जरूर करना चाहिए। लीची में नियासिन नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है, जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। 

2) कैंसर से बचाव

लीची में कीमोप्रोटेक्टिव तत्व होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, लीची फ्रूट पेरिकार्प (एलपीएफ) असल में ब्रेस्ट कैंसर सेल्स और ट्यूमर बनने से रोकते हैं। इसके अलावा लीची में फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर से रक्षा करते हैं।

3) वजन घटाने में सहायक

वजन घटाने वालों के लिए लीची एक बेहतर फल है। एक कप लीची में 125 कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें फैट कम होता है और फाइबर अधिक होते हैं जिससे आपको वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। 

4) ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए पौटेशियम जरूरी है। एक कप लीची में 325 ग्राम पौटेशियम होता है जो आपके एक दिन की 9 फीसदी आवश्यकता को पूरा करता है। इसलिए हाइपरटेंशन से पीड़ितों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- सफेद नहीं काला लहसुन है ज्यादा फायदेमंद, ये 6 काली चीजें भी गुणकारी

5) इम्युनिटी सिस्टम होता है मजबूत

इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है। एक कप लीची में 136 मिग्रा विटामिन सी होता है। इससे आपके एक दिन की विटामिन सी की 226 फीसदी जरूरत पूरी होती है। रोजाना लीची खाने से आपको सर्दी-ज़ुकाम जैसे रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

यह भी पढ़ें- सही कैलोरी का करेंगे सेवन तो कभी नहीं बढ़ेगा वजन

6) स्किन के लिए बेहतर

अगर आप हमेशा मुंहासे और दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं, तो आपको लीची ज़रूर खानी चाहिए। लीची आपको इन समस्याओं से बचाती है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स एंटी एजिंग प्रभाव भी दिखाते हैं।   

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब