लाइव न्यूज़ :

नाश्ते में दलिया खाने से होते हैं ये 7 लाभ, डायबिटीज के मरीज ध्यान दें

By उस्मान | Updated: March 15, 2018 09:21 IST

दिल के लिए दलिया एक बहुत ही गुणकारी चीज है। इसको खाने से आपको दिल की समस्याएं नहीं होती है।

Open in App

आमतौर पर सुबह के नाश्ते में खाया जाने वाला दलिया विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें लो कैलोरी और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शरीर में पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करने और कुछ प्रकार की बीमारियों (जैसे कि कब्ज, सूजन, ऐंठन और अपच) को रोकने के लिए शरीर में  फाइबर का उच्च स्तर होना बहुत जरूरी होता है। यह फाइबर आपके पेट में पोषक वृद्धि की क्षमता में सुधार कर सकता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन के अनुसार नाश्ते में दलिया खाने से आपको यह फायदे होते हैं। 

1. वजन कम करने में सहायक

अगर आपको वजन कम करना है और बहुत समय से कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अब दलिया का सेवन करना चाहिए। इससे आपका वजन कम होता है। ये आपके स्वास्थ के लिए काफी अच्छी होती है।

2. इम्युनिटी सिस्टम को बनाता है मजबूत

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो हो सकता है ऐसा कमजोर इम्युनिटी सिस्टम की वजह से हो। इसलिए आपको दलिया का सेवन करना चाहिए इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। 

3. बेहतर पाचन में सहायक

आपको दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा पाचन संबंधी है। अगर आप नियमित रूप से दलिया खाते हैं तो आपका पेट सही रहता है। इसे खाने से आपको  गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। 

4. डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर

आपको अगर शुगर है तो आपके लिए दलिया का सेवन करना काफी अच्छा होता है। इससे आपको डायबिटीज लेवल को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड ग्लूकोज लेवल को मैनेज करने के लिए आप इसका सेवन जरूर करें। 5. हड्डियों को बनता है मजबूत

अगर आपकी हड्डियों में दर्द होता है या वो कमजोर हो रही है तो आपको इन्हें मजबूत करने के लिए नियमित रूप से दलिया खाना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। 6. दिल को रखता है स्वस्थ

दिल के लिए दलिया एक बहुत ही गुणकारी चीज है। इसको खाने से आपको दिल की समस्याएं नहीं होती है। अगर आप दिल के मरीज नहीं भी हैं, तो भी आपको इसका सेवन करना चाहिए। आपके लिए अच्छा है।

7. कैंसर से करता है बचाव

आपको बता दें कि दलिया का सेवन ना सिर्फ छोटी समस्याओं बल्कि बड़ी समस्याओं के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप इसका सेवन करते है तो आपको कैंसर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत