सुबह एलोवेरा जूस पीने से कंट्रोल में रहती है शुगर, जानिए कैसे करें सेवन, क्या हैं इसके फायदे

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 26, 2024 14:34 IST2024-08-26T13:36:05+5:302024-08-26T14:34:50+5:30

अगर आप सुबह खाली पेट किसी भी चीज का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। सुबह के समय 1 ढक्कन एलोवेरा जूस पीने से मधुमेह के रोगी का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और मोटापा भी दूर भागता है।

aloe vera juice in morning can keep sugar in control; know how to consume, benefits | सुबह एलोवेरा जूस पीने से कंट्रोल में रहती है शुगर, जानिए कैसे करें सेवन, क्या हैं इसके फायदे

सुबह एलोवेरा जूस पीने से कंट्रोल में रहती है शुगर, जानिए कैसे करें सेवन, क्या हैं इसके फायदे

Highlightsदिन की शुरुआत स्वस्थ भोजन से करनी चाहिए।सुबह उठकर खाली पेट चाय और पानी पीना अच्छा नहीं माना जाता है।बेहतर होगा कि आप दिन की शुरुआत जूस से करें।

Aloe Vera Juice Benefits: दिन की शुरुआत स्वस्थ भोजन से करनी चाहिए। सुबह उठकर खाली पेट चाय और पानी पीना अच्छा नहीं माना जाता है। बेहतर होगा कि आप दिन की शुरुआत जूस से करें। सिर्फ 1 ढक्कन एलोवेरा जूस आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। 

जी हां, सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से कब्ज, ब्लड शुगर लेवल और मोटापे से राहत मिलेगी। एलोवेरा जूस पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और यह आपके बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। 

सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस कैसे पियें?

एलोवेरा जूस आप किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन जो लोग सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीते हैं उन्हें सिर्फ 1 कप जूस से ही काफी फायदा मिलता है। इसके लिए 1 ढक्कन एलोवेरा जूस को 2 ढक्कन गुनगुने पानी में मिलाएं। अब इसे पी लें। अगर खाली पेट जूस पीने से एसिड बनता है तो आप इस जूस का सेवन नाश्ते के बाद या दोपहर के भोजन से पहले भी कर सकते हैं।

एलोवेरा जूस क्यों पीना चाहिए?

एलोवेरा एक कांटेदार और जंगली पौधा है। आजकल ज्यादातर घरों में आपको एलोवेरा के पौधे आसानी से मिल जाएंगे। बाजार में एलोवेरा के कई तरह के उत्पाद भी उपलब्ध हैं। एलोवेरा जूस भी हमारी सेहत के लिए कारगर साबित होता है। एलोवेरा का इस्तेमाल आयुर्वेद में इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक कई बीमारियों के लिए किया जाता है। 

एलोवेरा जूस पीने के फायदे

-कई शोधों से पता चला है कि एलोवेरा जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है।

-एलोवेरा जूस में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। यह शरीर को कई तरह के संक्रमण से भी बचाने का काम करता है।

-एलोवेरा में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। इससे मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को ठीक से काम करने में मदद मिलती है।

-एलोवेरा बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। एलोवेरा बालों को मजबूत और रेशमी बनाने में मदद करता है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो रंग और त्वचा को साफ करते हैं।

-शोध से यह भी पता चला है कि एलोवेरा जूस पीने से सीने में जलन और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

-एलोवेरा जूस कब्ज से राहत दिलाता है। यह चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम (IBS) को कम करता है। इसके सेवन से आंखों की समस्या भी कम हो जाती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: aloe vera juice in morning can keep sugar in control; know how to consume, benefits

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे