लाइव न्यूज़ :

AIIMS में सिर्फ इतने पैसों में हो रही है जबड़े के ज्वांइट बदलने की सर्जरी, ऐसे उठाएं फायदा

By एसके गुप्ता | Updated: February 18, 2020 09:12 IST

जबड़े की इस सर्जरी एम्स में थ्रीडी प्रिंटिंग तकनीक का सहारा ले रहा है

Open in App

समय के साथ जबड़े के ज्वाइंट खराब होने पर आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। चेहरा विकृत होने के अलावा बात करते समय आपका जबड़ा भींचा ही रह जाए तो समझ लीजिए पुराने ज्वाइंट को कटवाकर नया ज्वाइंट लगवाना ही इसका सही उपचार है। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) एक्सीडेंट में टूटे जबड़ों को ठीक करके लोगों को मुस्कुराहट तो बांट ही रहा है। 

महीने में दर्जन भर ऐसे जबड़ों की सर्जरी भी कर रहा है जिनके ज्वाइंट खराब हो चुके हैं। जबड़े की इस सर्जरी एम्स में थ्रीडी प्रिंटिंग तकनीक का सहारा ले रहा है। थ्रीडी प्रिंटिंग पर साफ कटिंग से सही आकार देकर रोगी के चेहरे को न केवल सही आकार दिया जाता है बल्कि संबंधित व्यक्ति की खोई मुस्कान और आत्मविश्वास भी लौटाया जा रहा है। 

एम्स डेंटल विभागाध्य प्रोफेसर डा। अजय राय चौधरी ने कहा कि इस तकनीक का लाभ पूरे देश के चिकित्सकों को मिले इसके लिए एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला हुई है। इसमें विभिन्न राज्यों से 50 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया है। उन्हें थ्रीडी प्रिंटिंग तकनीक के पर जबडे के ज्वाइंट की सही कटिंग और सर्जरी की जानकारी दी गई। 

प्रोफेसर डा। चौधरी ने कहा कि जबडे के ज्वांइट बदलने की सर्जरी पर करीब 1.5 लाख रुपए का खर्च आता है लेकिन प्रधानमंत्री आरोग्य निधि योजना के माध्यम से एम्स ने करीब छह माह में 60 लोगों को जबड़े के ज्वाइंट की सर्जरी का योजना का लाभ दिया है। निम्न आय वर्ग के लोग भी अपने जबड़े के ज्वांइट को बदलवा सकते हैं। 

एम्स डेंटल विभाग की प्रोफेसर डा। ओंगकिला भूटिया ने कहा कि जबड़े का दूसरा ज्वाइंट जो लगाया जाता है उसमें टाइटेनियम का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह मंहंगा ट्रीटमेंट है। जबडे का यह ज्वाइंट चेहरे से नहीं काटा जाता है। थ्री डी तकनीके चलते इसे सिर से खोला जाता है जिससे किसी तरह के निशान चेहरे पर बाहर नजर नहीं आते हैं। 

बॉक्स : थ्रीडी जबडा ज्वाइंट सर्जरी की खास बातेंयह सर्जरी चेहरे के उपर से नहीं चेहरे के अंदर से होती है।इसमें जबड़े की कटिंग और जबड़े के ज्वाइंट खोलने में गलती नहीं होती, जिससे जबड़ा बिगड़ता नहीं। चेहरे के अंदर जबड़ा काटते समय जबड़े के ज्वाइंट के पास नसें कटने से बच जाएंगी और रक्त स्राव कम होगा। सर्जरी से पहले वर्चुअल प्लानिंग और जबड़े को सही आकार देने में सहायता मिलती है। निम्न आय वर्ग के लोग आरोग्य निधि का लाभ लेकर एम्स में इसकी सर्जरी करा सकते हैं।

टॅग्स :एम्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब