लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! कैंसर के बाद अब लाइलाज बीमारी एचआईवी-एड्स का भी इलाज हुआ संभव, वैक्सीन के एक ही शॉट से HIV के मरीजों को मिलेगी बीमारी से हमेशा के लिए मुक्ति

By आजाद खान | Updated: June 16, 2022 07:10 IST

इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, उन लोगों ने एक ऐसा वैक्सीन तैयार किया है जिसके केवल एक ही खुराक से HIV वायरस को खत्म किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकैंसर के बाद अब एचआईवी-एड्स का भी इलाज ही संभव होता दिख रहा है। इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसका इलाज ढूंढ़ निकाला है। उनके मुताबिक, लैब में इसका टेस्ट सही निकला निकला है।

New Vaccine for HIV-AIDS:कैंसर के बाद अब एचआईवी-एड्स जैसी लाइलाज बीमारी भी ठीक हो सकता है, इजराइल के शोधकर्ताओं का ऐसा कहना है। हाल ही में एक शोध में यह सामने आया है कि एचआईवी-एड्स जैसी लाइलाज बीमारी का भी इलाज अब संभव है। यह खुलासा इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है। उनके मुताबिक, उन लोगों ने एक ऐसा वैक्सीन तैयार किया है जिसके केवल एक ही खुराक से HIV वायरस को खत्म किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि इसके लैब टेस्ट में अच्छे रिजल्ट आए हैं। 

क्या है यह नया शोध और कितना होगा यह कारगर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है कि अब एचआईवी-एड्स जैसी लाइलाज बीमारी का इलाज संभव हो सकता है और इसके जरिए मरीज अब पूरी तरीके से ठीक भी हो सकते है। शोधकर्ताओं ने बताया कि उन लोगों ने मरीज के शरीर में मौजूद टाइप-बी वाइट ब्लड सेल्स के जीन में कुछ बदलाव किए जिसने एचआईवी वायरस को तोड़ दिया जो इससे पीड़ित मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। 

डॉ. आदि बार्जेल की अगुआई में वैज्ञानिकों ने इस बीमारी का तोड़ निकालने के लिए बी सेल्स का उपयोग किया है। बी सेल्स हमारे शरीर में वायरस और खतरनाक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए एंटीबॉडी पैदा करता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, उन्होंने बी सेल्स के जीन में बदलाव करके एचआईवी वायरस के कुछ खास हिस्सों से संपर्क कराया जिससे उन में कुछ बदलाव देखे गए। इसके बाद इस बी सेल्स का मुकाबला एचआईवी वायरस से कराया गया तो हैरान कर देने वाले नतीजे सामने आए। 

बी सेल्स बराबरी का मुकाबला करता दिखा

इस सोध के दौरान एचआईवी वायरस कमजोर और टूटता हुआ नजर आया था। इसमें यह भी एक खास बात देखा गया कि जब जब एचआईवी वायरस अपनी ताकत बढ़ाते थे तब तब यह सेल्स उसका मुकाबला करता दिखाई दिया था। डॉ. बार्जेल ने बताया कि यह सोध लैब में सही साबित हुए है और इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में इस खतरनाक बीमारी का इलाज भी संभव है। 

टॅग्स :एड्सकैंसरइजराइलUniversityहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?