लाइव न्यूज़ :

रोजाना 3 से 4 काजू खाएंगे तो सेहत को मिलेंगे ये 7 बड़े फायदे

By मेघना वर्मा | Updated: January 23, 2018 18:20 IST

काजू विटामिन-बी का खजाना है। भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक एसिड पर भी कंट्रोल पाया जा सकता है।

Open in App

काजू को सूखे मेवों का राजा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ये सिर्फ स्वाद में ही नहीं, स्वास्थ्य को लाभे पहुंचाने के लिए भी जाना जाता है। काजू से बने पकवान या सूखा काजू अगर नियमित रूप से और सीमित मात्रा में खाया जाए तो इसके भरपूर फायदे देखने को मिलते हैं। काजू खाने से शरीर की बीमारियां दूर होती हैं और यह सौन्दर्य को भी बढ़ाने में मदद करता है। तो आज हम आपको काजू खाने के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, इन्हें पढ़ शायद आप भी रोजाना इसका सेवन करना आरम्भ कर दें। 

काजू में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होती है जो एंटी-एंजिग का काम करते हैं। काजू खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और ये आपके दिल को बीमारियों से दूर रखता है। काजू में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैगनीज, सेलेनियम आदि मिनिरल पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। 

शरीर में एनर्जी बनाए रखता है

काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। अगर आपका मूड बेमतलब ही खराब हो जाता है तो 2-3 काजू खाने से आपको इस समस्या में आराम मिल सकता है।

प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत

काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से बालों और त्वचा दोनों में शाइन पायी जा सकती है।

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है। काजू में आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, तों जिनके शरीर में आयरन की कमी हो उन्हें रोजाना 3 से 4 काजू खाने चाहिए।

त्वचा बनती है चमकदार

काजू खाने से त्वचा ग्लो करने लगती है और रंगत में भी निखार आता है। सौंदर्य बढ़ाने के लिए अक्सर ही घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग किया जाता रहा है।

याद्दाशत होती है तेज

काजू विटामिन-बी का खजाना है। भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

काजू में कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

पाचन शक्ति को बनता है मजबूत

काजू में एंटी ऑक्सीडेंट पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के साथ ही वजन भी संतुलित रखता है।

टॅग्स :स्वास्थ्यहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब