लाइव न्यूज़ :

देश में 53% लड़कियां खून की कमी 'एनीमिया' से पीड़ित, तेजी से खून बढ़ाती हैं 5 चीजें, तीसरी चीज है आयरन का भंडार

By उस्मान | Updated: February 12, 2019 18:05 IST

एनीमिया रक्‍त संबंधित बीमारी है। शरीर में आयरन की कमी के कारण हीमोग्लोबिन का बनना सामान्य से कम हो जाता है, जिससे खून में इसकी कमी हो जाती है। सरकार ने स्वीकार किया है कि देश में मां बनने योग्य आयुवर्ग (15 से 49 साल) वाली 53 प्रतिशत महिलायें खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार हैं। 

Open in App

सरकार ने स्वीकार किया है कि देश में मां बनने योग्य आयुवर्ग (15 से 49 साल) वाली 53 प्रतिशत महिलायें खून की कमी यानी एनीमिया की शिकार हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी है। 

चौबे ने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार रक्ताल्पता की शिकार 15 से 49 साल के आयुवर्ग की महिलाओं में सर्वाधिक महिलायें अनुसूचित जनजाति (59.9 प्रतिशत) की है। इसके अलावा 55.9 प्रतिशत अनुसूचित जाति की महिलायें भी खून की कमी की शिकार हैं। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की हिस्सेदारी 20.9 प्रतिशत होने के साथ, इनमें मुस्लिम महिलाओं का प्रतिशत 28.5 है।  

एनीमिया (खून की कमी) क्या है What is Anemia

एनीमिया रक्‍त संबंधित बीमारी है। शरीर में आयरन की कमी के कारण हीमोग्लोबिन का बनना सामान्य से कम हो जाता है, जिससे खून में इसकी कमी हो जाती है। यह कोशिकाओं में ऑक्सीकरण का दौरा कम कर देता और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा नहीं मिल पाती है।

एनीमिया के संकेत और लक्षण (sign and symptoms of anemia)

एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को हर समय थकान, उठने-बैठने पर चक्कर, त्वचा और आंखों में पीलापन, सांस लेने में तकलीफ, दिल की असामान्य धड़कन और हथेलियां हमेशा ठंडी रहने जैसी परेशानियां होती हैं। यह समस्या महिलाओं में अधिक पायी जाती है। 

एनीमिया से बचने के लिए डाइट (foods and diet plan for anemia)

विटामिन बी12, फोलिक एसिड, कैल्सियम से भरपूर चीजें इससे लड़ने में मददगार हैं।होलिस्टिक न्यूट्रिशनिश्ट प्रियांशी भटनागर आपको बता रहे हैं कि आपको एनीमिया से बचने के लिए अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

1) चुकंदर

चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। इसको रोज अपने खाने में सलाद या सब्जी बनाकर प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है। इसमें विटामिन ए और सी होता है।

2) टमाटर

टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें बीटा केरोटिन और विटामिन ई भी पाया जाता है जो आयरन की कमी दूर करता है। टमाटर को सलाद के अलावा इसका सूप भी पी सकते हैं।

3) पालक

पालक में विटामिन ए, बी9, ई, और सी होता है, इसके अलावा इसमें आयरन, फाइबर और बीटा केरोटिन होता है जो खून की कमी दूर करता है। एक कप उबले हुए पालक में 3.2 मिग्रा आयरन होता है। तो एनीमिया से बचाव के लिए पालक का सेवन करें।

4) अंडा

अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, यह एक अच्‍छा एंटीऑक्‍सीडेंट भी है जो शरीर को बीमारियों से बचाकर आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है। एक बड़े अंडे में 1 ग्राम आयरन होता है, जो खून की कमी दूर करता है।

5) मछली

समुद्री मछली खाने से भी खून की कमी दूर होती है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एनीमिया से लड़ने में मदद करता है। आपको टूना और सालमन मछली खानी चाहिए। 

इन बातों का रखें ध्यान

-आपको अपनी डाइट में मांस, हरे पत्तेदार सब्जियां, किशमिश, चना, सोयाबीन, खजूर, बादाम आदि आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करना चाहिए।

-विटामिन सी से युक्त पदार्थ हीमोग्लोबिन के उत्पादन में सहायक है। इसीलिए विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थ जैसे संतरा, अमरूद, आंवला, नींबू आदि का सेवन खूब करें।

-फोलिक एसिड से युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दाल, हरे पत्तेदार सब्जियां, भिंडी और अंडे आदि का सेवन करें। क्योंकि यह एक बी कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए आवश्यक घटक है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब