लाइव न्यूज़ :

Dengue Diet Tips: प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 5 फल, डेंगू से जल्द होगी रिकवरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2024 05:34 IST

Dengue Diet Tips: डेंगू से जल्दी ठीक होने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आहार में विटामिन सी से भरपूर फलों को शामिल करें। जितना हो सके उतना पानी पियें। शरीर को हाइड्रेटेड रखें. इससे डेंगू से जल्दी रिकवरी होगी और गिरी हुई प्लेटलेट्स भी बढ़ने लगेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देडेंगू बुखार को बहुत ही खतरनाक माना जाता है।डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं, जिससे कमजोरी आ जाती है।लगातार उल्टी करने की इच्छा, बुखार और सिरदर्द रहता है।

Dengue Diet Tips: डेंगू बुखार को बहुत ही खतरनाक माना जाता है। डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं, जिससे कमजोरी आ जाती है। लगातार उल्टी करने की इच्छा, बुखार और सिरदर्द रहता है। इससे पूरे शरीर की स्थिति खराब होने लगती है। 

डेंगू से जल्दी ठीक होने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आहार में विटामिन सी से भरपूर फलों को शामिल करें। जितना हो सके उतना पानी पियें। शरीर को हाइड्रेटेड रखें. इससे डेंगू से जल्दी रिकवरी होगी और गिरी हुई प्लेटलेट्स भी बढ़ने लगेंगी।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए?

कीवी- डेंगू के मरीजों को इसे खाने की सलाह दी जाती है. कीवी में विटामिन सी होता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण साबित होते हैं। कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करता है.

अनार- डेंगू के मरीज अनार खा सकते हैं. अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपको कई समस्याओं से बचाते हैं। अनार भी विटामिन सी का स्रोत है। अनार खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं। शरीर में खून और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अनार फायदेमंद माना जाता है। अनार खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है।

पपीता- फाइबर से भरपूर पपीता भी डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. पपीते में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। पपीते के पत्तों के रस का उपयोग डेंगू में भी किया जाता है। डेंगू के मरीज तेजी से ठीक होने के लिए पपीता खा सकते हैं।

सेब- डेंगू हो या कोई अन्य बुखार, सेब एक ऐसा फल है जिसे आप आसानी से खा सकते हैं. सेब में आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं जो बुखार से तेजी से ठीक होने में मदद करते हैं। सेब फाइबर का अच्छा स्रोत है जो पेट को भी स्वस्थ रखता है। 

संतरा और अमरूद- डॉक्टर भी विटामिन सी से भरपूर संतरा और अमरूद खाने की सलाह देते हैं। संतरा और अमरूद फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये फल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डेंगू डाइटहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत