लाइव न्यूज़ :

फिर चला मेसी का जादू, पांचवीं बार 'गोल्डन शू' जीतकर रच दिया इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 21, 2018 16:43 IST

Lionel Messi: मेसी ने पांचवीं बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है

Open in App

नई दिल्ली, 21 मई: बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड पांचवीं बार यूरोपियन गोल्डन शू पर कब्जा जमाते हुए नया इतिहास रच दिया है। मेसी पांच बार गोल्डन शू पर कब्जा जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी ने 2017-18 सीजन में 34 गोल के साथ 68 अंक जुटाते हुए गोल्डन शू जीता। मेसी ने ये उपलब्धि रविवार को ला लीगा में अपनी टीम बार्सिलोना की रियल सोसिएदाद पर 1-0 से जीत के दौरान हासिल की।

मेसी ने पिछली साल भी ये खिताब जीता था, साथ ही इससे पहले वह 2010, 2012 और 2013 में भी ये पुरस्कार जीत चुके हैं। 

इस साल गोल्डन शू जीतने की रेस में मेसी के साथ ही लीवरपूल के मोहम्मद सलाह (32 गोल, 68 अंक) और टॉटेनम हॉट्सपर के हैरी केन (30 गोल, 60 अंक) भी शामिल थे।

यूरोपियन गोल्डन शू का चयन अंक सिस्टम के आधार पर होता है, जिसमें जर्मनी, स्पेनिश, अंग्रेजी, इटैलियन और फ्रेंच लीगों में किए गए प्रत्येक गोल पर दो अंक दिए जाते हैं। 

वहीं ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, क्रोएशिया, स्कॉटलैंड, ग्रीस, नीदरलैंड्स, इजरायल, नॉर्वे, पौलैंड, पुर्तगाल, रूस, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, तुर्की और उक्रेन में किए गए गोल पर 1.5 अंक मिलते हैं। वहीं अन्य यूरोपियन लीग में किए गए गोल पर एक अंक मिलता है। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका