लाइव न्यूज़ :

19 साल के काइलेन एमबप्पे ने 13 मिनट में किए 4 गोल, तोड़ा 82 साल पुराना रिकॉर्ड

By सुमित राय | Updated: October 8, 2018 16:36 IST

19 साल के फ्रांस के फुटबॉलर काइलेन एमबप्पे ने 4 गोल सिर्फ 13 मिनट में किए। हालांकि मुकाबले में वो तीन गोल करने से चूक गए, जिसका उन्हें मलाल है।

Open in App

पेरिस, आठ अक्टूबर। फ्रांस के फुटबॉलर काइलेन एमबप्पे ने पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) के लिए खेलते हुए चार गोल किए और लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबाल लीग) के मुकाबले में लियोन को 5-0 से हरा दिया। 19 साल के एमबप्पे ने ये 4 गोल सिर्फ 13 मिनट में किए।

इसके साथ ही पीएसजी की टीम ने लीग वन में लगातार नौवीं जीत दर्ज की और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम ने सत्र के शुरुआती नौ मुकाबलों में जीत कर ओलंपिक लिल्लोइस के 1936 में लगतार आठ जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले 29 सितंबर को पीएसजी ने नीस को 3-0 से हराकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने नौवें मिनट में गोलकर टीम का खाता खोला इसके बाद काइलेन एमबप्पे ने 13 मिनट के अंदर दनादन चार गोल (61वें, 66वें, 69वें और 74वें मिनट में) कर टीम की बढ़त को 5-0 से कर दिया जो खेल खत्म होने से बरकरार रहा।

इस जीत के साथ ही टीम के नौ मौचों में 27 अंक हो गए है जो दूसरे स्थान पर काबिज एलओएससी (लिली ओलंपिक स्पोर्टिंग क्लब) से आठ अंक ज्यादा है।

मैच के बाद काइलेन एमबप्पे ने कहा कि मैंने कई मौके गंवाए, मैं और गोल कर सकता था। अच्छे खेल के लिए मैं लगातार काम करता रहता हूं और कभी खुद पर संदेह नहीं किया। मुझे पता था कि टीम के साथी हमेशा मेरा समर्थन करेंगे। (भाषा से इनपुट)

टॅग्स :फुटबॉलनेमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका