लाइव न्यूज़ :

ISL सेमीफाइनल में अपनी टीम की हार से विराट कोहली निराश, एफसी गोवा के नाम शेयर किया 'इमोशनल संदेश'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: March 14, 2018 10:02 IST

ISL 2018: विराट कोहली ने अपनी टीम एफसी गोवा की हार पर निराशा जताई है

Open in App

नई दिल्ली, 14 मार्च: टीम इंडिया के कप्तान और एफसी गोवा टीम के मालिक विराट कोहली ने इंडियन सुपर लीग (ISL) सेमीफाइनल में अपनी टीम की हार पर निराशा जताई है। एफसी गोवा की टीम दो चरणों के सेमीफाइनल में चेन्नईयन एफसी से हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। कोहली ने एफसी गोवा की हार के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों के नाम एक भावुक संदेश शेयर किया। 

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, 'निराश हूं कि हम फाइनल में नहीं पहुंच सके, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने बहुत साहस दिखाया! शानदार सीजन के लिए सर्जियो और टीम को बधाई।' (पढ़ें: आईएसएल-4: सेमीफाइनल में चेन्नई ने गोवा को दी मात, फाइनल में बेंगलुरु से होगा मुकाबला)

चेन्नईयन एफसी की टीम मंगलवार को चेन्नई में खेले गए दूसरे चरण के सेमीफाइनल में एफसी गोवा को 3-0 (कुल 4-1) से हराकर फाइनल में पहुंच गई, जहां उसका सामना बेंगलुरु एफसी से होगा। सेमीफाइनल में पहले चरण के बाद मैच 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन दूसरे चरण के मैच में जेजे लालपेखलुआ के दो गोलों और धनपाल गणेश के एक गोल की बदौलत चेन्नईयन एफसी ने गोवा को हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।

टॅग्स :विराट कोहलीआईएसएल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका